Get App

अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता शादी के बंधन में बंधी, IIT में साथ पढ़ने वाले संभव जैन संग लिए फेरे

शादी की पहली तस्वीर सामने आई है, जिसमें पूर्व सीएम को दूल्हा-दुल्हन, पत्नी सुनीता और बेटे के साथ खुशी-खुशी पोज देते हुए देखा जा सकता है। सगाई समारोह गुरुवार रात शांगरी-ला होटल में आयोजित किया गया। यह एक प्राइवेट, क्लोज डोर समारोह था, जिसमें पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, AAP नेता मनीष सिसोदिया और पंजाब के दूसरे मंत्री शामिल हुए

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 18, 2025 पर 9:17 PM
अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता शादी के बंधन में बंधी, IIT में साथ पढ़ने वाले संभव जैन संग लिए फेरे
अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता शादी के बंधनों में बंधी, IIT में साथ पढ़ने वाले संभव जैन के साथ लिए फेरे

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता शुक्रवार 18 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध गई। उनकी शादी संभव जैन से हुई। शादी समारोह दिल्ली के कपूरथला हाउस में आयोजित किया गया। इस शादी में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी (AAP) के कई दूसरे नेता शामिल हुए। शादी की पहली तस्वीर सामने आई है, जिसमें पूर्व सीएम को दूल्हा-दुल्हन, पत्नी सुनीता और बेटे के साथ खुशी-खुशी पोज देते हुए देखा जा सकता है।

सगाई समारोह गुरुवार रात शांगरी-ला होटल में आयोजित किया गया। यह एक प्राइवेट, क्लोज डोर समारोह था, जिसमें पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, AAP नेता मनीष सिसोदिया और पंजाब के दूसरे मंत्री शामिल हुए।

हर्षिता केजरीवाल के बारे में

हर्षिता ने IIT दिल्ली से केमिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। वह अपनी कक्षा में टॉपर छात्राओं में से एक थी और अपने डिपार्टमेंट में तीसरी रैंक पर थीं। अपनी कड़ी मेहनत और प्रतिभा के कारण, ग्रेजुएट होने से पहले ही उन्हें टॉप कंपनियों से कई जॉब ऑफर मिले।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें