Get App

Monsoon Tracker: यूपी में 15 जून को नहीं पहुंचा मानसून, रांची में एंट्री के बाद अब IMD ने बताया अभी किस चाल से किधर बढ़ा

Monsoon Tracker: एक तरफ जहां देश में मानसून आगे बढ़ रहा है, वहीं दूसरी तरफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के मानसून को लेकर एक चिंताजनक रिपोर्ट सामने आई है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक संयुक्त राष्ट्र की संस्था खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) ने चेतावनी जारी की है कि आधिकारिक तौर पर 'अल नीनो' का नया फेज शुरू हो चुका है

Edited By: Rajat Kumarअपडेटेड Jun 15, 2026 पर 9:49 PM
Monsoon Tracker: यूपी में 15 जून को नहीं पहुंचा मानसून, रांची में एंट्री के बाद अब IMD ने बताया अभी किस चाल से किधर बढ़ा
मानसून की रफ्तार को लेकर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने ताजा अपडेट जारी कर दिया है।

देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की रफ्तार को लेकर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने ताजा अपडेट जारी कर दिया है। 15 जून को मानसून ने देश के कई हिस्सों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी है। इसमें झारखंड की राजधानी रांची भी शामिल है। उत्तर प्रदेश के लिहाज से मानसून की गति थोड़ी निराशाजनक है क्योंकि यहां इसकी एंट्री की सामान्य तारीख 15 जून है। इसके बावजूद यूपी में अभी मानसून ने एंट्री नहीं ली है।

झारखंड की राजधानी रांची पहुंचा मानसून, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

आपको बता दें कि झारखंड में मानसून ने 12 जून को ही दस्तक दे दी थी। इसके बाद सोमवार (15 जून) को इसने रफ्तार पकड़ी और राज्य की राजधानी रांची तक पहुंच गया। मौसम कार्यालय ने अगले कुछ दिनों के दौरान राज्य के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान लगाया है। इसके लिए थंडरस्टॉर्म, बिजली कड़कने और तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यूपी की तारीख हुई मिस, जानिए अब किधर बढ़ रहा है मानसून

सब समाचार

+ और भी पढ़ें