Get App

Assam Assembly Elections: असम के इन पांच सीटों पर पड़े बंपर वोट, सीएम हिमंत सरमा का विधानसभा भी शामिल

Assam Assembly Elections: पिछले असम विधानसभा चुनाव में तीन चरणों में वोटिंग संपन्न हुई थी। पहले चरण में 79.93 फीसदी मतदान हुआ था, दूसरे चरण में 80.96 फीसदी और तीसरे चरण में 85.20 फीसदी। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक वोटिंग का कुल आंकड़ा 82.04 फीसदी था। वहीं इस बार, असम में कुल 85.17% मतदान दर्ज किया गया है

Edited By: Rajat Kumarअपडेटेड Apr 10, 2026 पर 4:40 PM
Assam Assembly Elections: असम के इन पांच सीटों पर पड़े बंपर वोट, सीएम हिमंत सरमा का विधानसभा भी शामिल
Assam Chunav Voting: असम के किन सीटों पर पड़े सबसे ज्यादा वोट, सीएम हिमंत सरमा का विधानसभा का रहा ये हाल

असम में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो चुका है। 8 अप्रैल को राज्य के सभी 122 सीटों पर मतदान हुआ। वहीं इस बार असम के विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड वोटिंग हुई है। चुनाव आयोग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, असम में कुल 85.17% मतदान दर्ज किया गया है। कुछ इलाकों में खराब मौसम के बावजूद, कई मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें देखी गईं। यह राज्य में पिछले चार विधानसभा चुनावों में दर्ज किया गया अब तक का सबसे अधिक मतदान है।

बीते विधानसभा में हुई थी इतनी वोटिंग

पिछले असम विधानसभा चुनाव में तीन चरणों में वोटिंग संपन्न हुई थी। पहले चरण में 79.93 फीसदी मतदान हुआ था, दूसरे चरण में 80.96 फीसदी और तीसरे चरण में 85.20 फीसदी। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक वोटिंग का कुल आंकड़ा 82.04 फीसदी था।

राज्य के कई इलाकों में इस चरण में अच्छी खासी वोटिंग हुई, खासकर ऊपरी और निचले असम के कुछ हिस्सों में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। ऊपरी असम के जोरहाट, डिब्रूगढ़ और शिवसागर जैसे विधानसभा क्षेत्रों में सबसे ज्यादा उत्साह देखने को मिला। इन इलाकों में पहले से ही मतदान में लोगों की भागीदारी ज्यादा रहती है, और इस बार भी वही रुझान देखने को मिला। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लंबी लाइनें लगी रहीं और लोगों ने उत्साह के साथ अपने वोट का इस्तेमाल किया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें