Get App

Assam Exit polls: असम चुनाव के बाद एग्जिट पोल के नतीजे हिमंता और गोगोई दोनों को चौंकाएंगे, देखिए poll of polls

असम की सत्ता को लेकर एक्सिस माय इंडिया (Axis My India) ने एनडीए को सबसे आगे रखते हुए 88 से 100 सीटें मिलने का अनुमान जताया है, जबकि कांग्रेस को 24 से 36 सीटों के बीच सीमित रखा है। जेवीसी (JVC) के आंकड़े भी इसी पैटर्न पर हैं, जहां एनडीए को 88 से 101 सीटें, कांग्रेस गठबंधन को 23 से 33 सीटें और एआईयूडीएफ (AIUDF) को 2 सीटें मिलने की बात कही गई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 29, 2026 पर 8:12 PM
Assam Exit polls: असम चुनाव के बाद एग्जिट पोल के नतीजे हिमंता और गोगोई दोनों को चौंकाएंगे, देखिए poll of polls
असम विधानसभा चुनाव 2026 के संपन्न होते ही विभिन्न एजेंसियों के एग्जिट पोल के नतीजे सामने आ गए हैं।

असम विधानसभा चुनाव 2026 के संपन्न होते ही विभिन्न एजेंसियों के एग्जिट पोल के नतीजे सामने आ गए हैं। पोल ऑफ पोल्स (Poll of Polls) के आंकड़े संकेत दे रहे हैं कि राज्य में एक बार फिर भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए (NDA) की सरकार बनने जा रही है। ये आंकड़े मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा और कांग्रेस नेता गौरव गोगोई, दोनों के लिए चौंकाने वाले हो सकते हैं, क्योंकि कई एजेंसियां एनडीए को भारी बहुमत मिलने का अनुमान लगा रही हैं। असम की 126 सदस्यीय विधानसभा के लिए आए एग्जिट पोल के रुझान राज्य में लगातार तीसरी बार भाजपा गठबंधन की वापसी की ओर इशारा कर रहे हैं। लगभग सभी प्रमुख सर्वे एजेंसियों ने एनडीए को बहुमत के आंकड़े से काफी आगे रखा है।

प्रमुख एजेंसियों के एग्जिट पोल का अनुमान

असम की सत्ता को लेकर एक्सिस माय इंडिया (Axis My India) ने एनडीए को सबसे आगे रखते हुए 88 से 100 सीटें मिलने का अनुमान जताया है, जबकि कांग्रेस को 24 से 36 सीटों के बीच सीमित रखा है। जेवीसी (JVC) के आंकड़े भी इसी पैटर्न पर हैं, जहां एनडीए को 88 से 101 सीटें, कांग्रेस गठबंधन को 23 से 33 सीटें और एआईयूडीएफ (AIUDF) को 2 सीटें मिलने की बात कही गई है। इसी क्रम में चाणक्य स्ट्रैटेजीज (Chanakya Strategies) ने एनडीए के लिए 88 से 98 सीटें और कांग्रेस के लिए 22 से 32 सीटों का अनुमान लगाया है। मैट्रिज (Matrize) ने एनडीए को 85 से 95 और विपक्षी गठबंधन को 25 से 32 सीटें दी हैं, जबकि पी-मार्क (P-Marq) ने एनडीए को 85 से 95 और कांग्रेस+ को 30 से 40 सीटें मिलने की भविष्यवाणी की है।

वोटवाइब (VoteVibe) का डिटेल एनालिसिस क्या कहता है?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें