Deepotsav Ayodhya 2025 : दिवाली से पहले रविवार को प्रभु राम की नगरी अयोध्या दुल्हन की तरह सजी है। अयोध्या में आज 9वां दीपोत्सव मनाया जा रहा है। राम की पैड़ी समेत सरयू तट पर बने 56 घाटों पर 26.17 लाख से अधिक दीप जलाए जलाए गए। सीएम योगी ने राम मंदिर में दीप जलाए। इसके बाद दीपोत्सव की शुरुआत की। इसी के साथ राम की पैड़ी पर दीपक जलाना शुरू हो गए। 26 लाख 11 हजार 101 दीपक एक साथ जलाए गए। ड्रोन से दीपों की काउंटिंग हुई। जबकि राम की पैड़ी पर लेजर लाइट शो किया गया।
बता दें कि, रामनगरी अयोध्या में 26,17,215 दीये जलाए गए। इसके साथ ही वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में दीपोत्सव समारोह के दौरान बनाए गए दो नए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के प्रमाण पत्र लिए। यहां एक साथ सबसे ज्यादा लोगों द्वारा 'दीये' जलाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया।
अयोध्या इस बार सिर्फ दीपोत्सव मनाने के लिए नहीं, बल्कि विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में भी पूरी तरह सजी हुई है। सरयू नदी के तट पर लेजर और लाइट शो के साथ दीपोत्सव की शुरुआत हुई, जिससे पूरा घाट दीयों और रंग-बिरंगी रोशनियों से जगमगा उठा। इस मौके पर राम की पैड़ी और 56 घाटों को रोशन करने के लिए कुल 26,11,101 दीये जलाए गए हैं, जिससे पूरा शहर रोशनी से नहाया हुआ नजर आ रहा है।
#WATCH | Uttar Pradesh: Shri Ram Janmabhoomi Temple in Ayodhya lit up on #Deepotsav2025, being celebrated at Ram ki Paidi, on the banks of the River Saryu in Ayodhya. pic.twitter.com/j5INot2zxV
— ANI (@ANI) October 19, 2025
आस्था और भक्ति का प्रतीक
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हर साल अयोध्या में भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया जाता है। यह उत्सव भक्ति, एकता और आस्था का प्रतीक माना जाता है। दीपोत्सव न केवल उस ऐतिहासिक क्षण का सम्मान करता है जब भगवान राम 14 साल के वनवास के बाद अयोध्या लौटे थे, बल्कि यह अयोध्या को आध्यात्मिकता और पर्यटन के वैश्विक केंद्र के रूप में पहचान दिलाने का भी प्रतीक बन गया है।
#WATCH | Uttar Pradesh: Drone show underway at Ram Ki Paidi on the banks of the River Saryu in Ayodhya.#Deepotsav is being celebrated here. (Source: ANI/UP Govt) pic.twitter.com/kD5umj8hOW — ANI (@ANI) October 19, 2025
विश्व रिकॉर्ड बनाने को तैयार वॉलंटियर्स
इस साल का दीपोत्सव बेहद भव्य बनाने के लिए विभिन्न विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के हजारों स्वयंसेवक एक साथ जुटे हैं। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में लोग राम की पैड़ी पर उत्साह से दीये सजाते नजर आ रहे हैं। सुबह से ही स्वयंसेवक दीये तैयार करने, उनमें बाती और तेल भरने और फिर उन्हें घाटों पर सुंदर आकृतियों में सजाने का काम कर रहे हैं। शाम को दीप प्रज्वलन समारोह होगा, जब लाखों दीयों की रोशनी एक साथ जल उठेगी, और पूरा अयोध्या शहर आस्था और भक्ति की अद्भुत चमक से जगमगा उठेगा।
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी
अयोध्या दीपोत्सव 2025 में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए पूरी प्रक्रिया को बेहद पारदर्शी रखा गया है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के निर्णायक रिचर्ड स्टेनिंग ने बताया कि इस बार एक सटीक सत्यापन प्रणाली लागू की गई है। उन्होंने कहा, "हर प्रतिभागी की जानकारी क्यूआर कोड के ज़रिए ट्रैक की जाती है और हर क्षेत्र पर कड़ी निगरानी रखी जाती है।" पूरे क्षेत्र को कई हिस्सों में बांटा गया है, और हर हिस्से की देखरेख के लिए दो प्रबंधक नियुक्त किए गए हैं, जो यह सुनिश्चित करेंगे कि सभी दीये सही तरीके से जलाए और सजाए गए हों। अधिकारियों ने बताया कि जो दीये नहीं जलेंगे या गलत जगह रखे होंगे, उन्हें कुल गिनती में शामिल नहीं किया जाएगा।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।