Get App

'पेप्सी, केएफसी, मैकडॉनल्ड्स का बहिष्कार करो, अमेरिका में मच जाएगा हाहाकार', ट्रंप टैरिफ पर बाबा रामदेव का पलटवार

Baba Ramdev on Trump Tariff: बाबा रामदेव ने कहा कि पेप्सी, कोका-कोला, सबवे, केएफसी या मैकडॉनल्ड्स जैसे अमेरिकी ब्रांडों के काउंटरों पर एक भी भारतीय नहीं दिखना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा होता है, तो अमेरिका में अराजकता फैल जाएगी और वहां मुद्रास्फीति इतनी बढ़ जाएगी कि ट्रंप को खुद इन टैरिफ को वापस लेना पड़ेगा

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Aug 28, 2025 पर 3:38 PM
'पेप्सी, केएफसी, मैकडॉनल्ड्स का बहिष्कार करो, अमेरिका में मच जाएगा हाहाकार', ट्रंप टैरिफ पर बाबा रामदेव का पलटवार
बाबा रामदेव ने कहा कि 'ट्रंप ने भारत के खिलाफ जाकर एक बड़ी गलती की है

Baba Ramdev: योग गुरु रामदेव ने भारतीय लोगों से अमेरिकी प्रोडक्ट्स का बहिष्कार करने का आह्वान किया है। उनका यह बयान 27 अगस्त से भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लागू होने के बाद आया है। रामदेव ने अमेरिका के इस कदम को 'गुंडागर्दी और तानाशाही' करार दिया है। उन्होंने कहा कि अगर भारतीय पेप्सी, कोका-कोला, केएफसी और मैकडॉनल्ड्स जैसी अमेरिकी कंपनियों के प्रोडक्ट्स को खरीदना बंद कर दें तो अमेरिका में हाहाकार मच जाएगा। आइए आपको बताते हैं क्या कहा उन्होंने।

ट्रंप ने भारत के खिलाफ जाकर एक बड़ी गलती की है: बाबा रामदेव

एएनआई से बात करते हुए, रामदेव ने कहा कि भारत पर लगाए गए 50 प्रतिशत टैरिफ का जवाब देने के लिए सभी अमेरिकी उत्पादों और कंपनियों का बहिष्कार किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, 'अमेरिकी कंपनियों और ब्रांडों का पूरी तरह से बहिष्कार किया जाना चाहिए।' रामदेव ने कहा कि पेप्सी, कोका-कोला, सबवे, केएफसी या मैकडॉनल्ड्स जैसे अमेरिकी ब्रांडों के काउंटरों पर एक भी भारतीय नहीं दिखना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा होता है, तो अमेरिका में अराजकता फैल जाएगी और वहां मुद्रास्फीति इतनी बढ़ जाएगी कि ट्रंप को खुद इन टैरिफ को वापस लेना पड़ेगा। रामदेव ने यह भी कहा कि 'ट्रंप ने भारत के खिलाफ जाकर एक बड़ी गलती की है।'

अमेरिका ने भारत पर क्यों लगाया टैरिफ?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें