Uttar Pradesh Heat wave Update: उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में तीखी और झुलसाने वाली गर्मी की शुरुआत हो चुकी है। अप्रैल के दूसरे तीसरे हफ्ते में ही प्रदेश के कई जिलों में पारा 40 से 44 डिग्री के बीच झूल रहा है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) के लखनऊ आंचलिक केंद्र ने यूपी का टेंप्रेचर मैप जारी किया है। हालात कुछ ऐसे हैं कि यूपी का बांदा जिला गर्मी के मामले में अब राजस्थान के बाड़मेर को सीधी टक्कर दे रहा है।
बाड़मेर Vs बांदा: कहां कितनी गर्मी?
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार पिछले 24 घंटे में राजस्थान में बाड़मेर दिला सबसे अधिक गर्म रहा। यहां पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, अगर उत्तर प्रदेश की बात करें तो लखनऊ मौसम केंद्र की 17 अप्रैल की रिपोर्ट के मुताबिक बुंदेलखंड के बांदा में पारा 44.4 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा है, जो राजस्थान के बाड़मेर (42.9°C) से भी अधिक है। संगम नगरी प्रयागराज में भी तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो बाड़मेर के लगभग बराबर ही है।
यूपी के टॉप-5 सबसे गर्म शहर (17 अप्रैल की रिपोर्ट):
IMD लखनऊ ने आधिकारिक मैप को यहां नीचे देखा जा सकता है।
इस मैप से यह पुष्टि होती है कि उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में सामान्य से ज़्यादा गर्मी पड़ रही है। न्यूनतम तापमान की बात करें तो यूपी में रात का न्यूनतम तापमान 16.5°C से 25°C के बीच रह रहा है। नजीबाबाद (16.5°C, -2.3°C) और उरई (18.8°C, -5.3°C) जैसे कुछ इलाकों में ठंडक रही, जबकि मध्य और पूर्वी क्षेत्रों के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य के आस-पास या उससे थोड़ा ज़्यादा रहा है।
IMD ने यूपी में बारिश को लेकर क्या बताया?
लखनऊ में IMD के आधिकारिक मौसम केंद्र की X पोस्ट में 17 अप्रैल, 2026 को उत्तर प्रदेश के लिए जारी 2-दिनों के बारिश के पूर्वानुमान और मौसम संबंधी चेतावनियों की जानकारी भी दी गई है। पहले दिन (17-18 अप्रैल) के पूर्वानुमान के अनुसार, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ और गाजियाबाद सहित पश्चिमी जिलों में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। दूसरे दिन (18-19 अप्रैल) की बात करें, तो पूरे राज्य में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।