Banda Heatwave: उत्तर प्रदेश का बुंदेलखंड इलाका इस समय कुदरत और इंसानी गलतियों की दोहरी मार झेल रहा है। बांदा जिले के मौसमी हालात ने मौसम वैज्ञानिकों और पर्यावरण विशेषज्ञों को हैरत में डाल दिया है। बांदा सिर्फ उत्तर प्रदेश या भारत का ही नहीं बल्कि इस समय दुनिया की सबसे गर्म जगहों की लिस्ट में लगातार टॉप पर बना हुआ है। बुधवार को बांदा का पारा 48 डिग्री सेल्सियस के खौफनाक स्तर पर पहुंच गया। इससे पहले भी यहां तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। अब आशंका जताई जा रही है कि बांदा जल्द ही 10 जून 2019 को दर्ज किए गए अपने ऑल-टाइम रिकॉर्ड (49.2 डिग्री सेल्सियस) को भी तोड़ सकता है। आखिर बांदा में मौसम का यह जानलेवा मिजाज क्यों बना हुआ है? आइए समझते हैं इसकी पीछे की वजह।
