UP Weather Today: IMD ने यूपी में आगरा समेत 23 जिलों में हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया, भट्टी की तरह तप रहे ये इलाके

UP Weather Today: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के लखनऊ आंचलिक केंद्र ने यूपी के 23 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की मानें तो यूपी के लिए यह वीकेंड भारी पड़ने वाला है। बुधवार (21 मई) को उत्तरी भारत भीषण लू की चपेट में रहा। उत्तर प्रदेश के बांदा में देश का सबसे ज्यादा तापमान 48.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

अपडेटेड May 21, 2026 पर 8:57 AM
Story continues below Advertisement
UP Weather Today: यूपी में इस हफ्ते के बाकी दिनों में भीषण लू की स्थिति बनी रहने की आशंका है

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में इस वक्त रिकॉर्डतोड़ गर्मी पड़ रही है। आसमान से बरसती आग और झुलसा देने वाले थपेड़ों के बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के लखनऊ आंचलिक केंद्र ने यूपी के 23 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की मानें तो यूपी के लिए यह वीकेंड भारी पड़ने वाला है। बुधवार (21 मई) को उत्तरी भारत भीषण लू की चपेट में रहा।

उत्तर प्रदेश के बांदा में देश का सबसे ज्यादा तापमान 48.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। IMD ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में यूपी के बड़े हिस्सों में ऐसी ही भीषण स्थितियां बनी रहने की आशंका है।

इंडिया मेट्रोलॉजिस्ट डिपार्टमेंट यानी IMD ने कहा कि उत्तर-पश्चिमी और मध्य भारत में इस हफ्ते के बाकी दिनों में भी भीषण लू की स्थिति बनी रहने की आशंका है। जबकि पूर्वी भारत को कम से कम अगले पांच दिनों तक प्रचंड गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। सूखे मौसम और बुंदेलखंड इलाके में चल रही तेज गर्म हवाओं के बीच बांदा देश का सबसे गर्म स्थान बना रहा।


बांदा में 'रेड अलर्ट' जारी

IMD ने अगले एक हफ्ते के लिए उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में भीषण लू का अलर्ट जारी किया है। अगले तीन दिनों के लिए 'येलो अलर्ट' और उसके बाद 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया गया है। यह अलर्ट भीषण लू और रातों में भी असामान्य रूप से ज्यादा गर्मी पड़ने की चेतावनी देता है। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से बांदा लगातार भारत का सबसे गर्म जिला बना हुआ है। अधिकारियों ने अब जिले में 'रेड अलर्ट' जारी कर दिया है। बांदा के डॉक्टरों ने बताया कि अस्पतालों में गर्मी से जुड़ी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी देखी जा रही है।

यूपी में जिलेवार फोरकास्ट

इन जिलों में भीषण लहर (लू) चलने की आशंका

बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, मिर्जापुर, संत रवि दास नगर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आस पास के क्षेत्र शामिल है।

इसके अलावा प्रतापगढ़, सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, उन्नाव, रायबरेली, बागपत, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, कासगंज एवं आस पास के क्षेत्र शामिल हैं।

नॉर्मल लू चलने की चेतावनी

गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, हरदोई, अमेठी, सुलतानपुर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, बिजनौर, अमरोहा, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं एवं आस पास के क्षेत्र शामिल हैं।

यहां रात में भी नहीं मिलेगी राहत

बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, अमरोहा, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आस पास के क्षेत्र शामिल हैं।

ये भी पढ़ें- Delhi Weather Today: दिल्ली में आज 47 ℃ पहुंच सकता है टेंप्रेचर, IMD ने दिया हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट, 26 मई तक ऐसा रहेगा मौसम

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।