बांदा में फिर टेंप्रेचर 47°C के करीब पहुंचा, 28-29 मई तक एक्टिव होगा वेस्टर्न डिस्टर्बेंस! IMD ने बताया ऐसा रहेगा मौसम

Banda Weather : रविवार को देश के कई राज्य भीषण गर्मी की चपेट में रहै। IMD ने अपने ताजा बुलेटिन में बताया है कि सेंट्रल और नॉर्थ-वेस्ट इंडिया (मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत) में अगले 7 दिनों तक हीटवेव से लेकर सीवियर हीटवेव के हालात बने रहेंगे। पूर्वी भारत और उससे सटे पेनिनसुलर इंडिया (प्रायद्वीपीय भारत) में अगले 3 से 5 दिनों तक लू का प्रकोप जारी रहेगा। लेकिन इस आफत के बीच राहत की खबर यह है कि मौसम विभाग ने 29 मई से गर्मी से धीरे-धीरे राहत मिलने की संभावना जताई है

अपडेटेड May 24, 2026 पर 10:14 PM
Story continues below Advertisement
banda weather update : तपते उत्तर भारत और हीटवेव को लेकर लगातार जारी हो रहे रेड अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तर प्रदेश समेत पूरे उत्तर और मध्य भारत में इस समय सूरज आग उगल रहा है। भयंकर गर्मी और जानलेवा लू ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। यूपी का बांदा एक बार फिर 46.8 डिग्री सेल्सियस के साथ देश का सबसे गर्म इलाका रिकॉर्ड किया गया है। इस असहनीय गर्मी के बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने एक बड़ा अपडेट दिया है। मौसम विभाग ने बताया है कि आखिर इस टॉर्चर से राहत कब मिलेगी और क्या वाकई 29 मई से मौसम बदलने वाला है?

न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को देश के कई राज्य भीषण गर्मी की चपेट में रहै। IMD ने अपने ताजा बुलेटिन में बताया है कि सेंट्रल और नॉर्थ-वेस्ट इंडिया (मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत) में अगले 7 दिनों तक हीटवेव से लेकर सीवियर हीटवेव के हालात बने रहेंगे। पूर्वी भारत और उससे सटे पेनिनसुलर इंडिया (प्रायद्वीपीय भारत) में अगले 3 से 5 दिनों तक लू का प्रकोप जारी रहेगा। लेकिन इस आफत के बीच राहत की खबर यह है कि मौसम विभाग ने 29 मई से गर्मी से धीरे-धीरे राहत मिलने की संभावना जताई है।

यूपी में बांदा सबसे गर्म, प्रयागराज और आगरा भी बेहाल


उत्तर प्रदेश में रविवार को गर्मी ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। मौसम विभाग के मुताबिक बांदा का मैक्सिमम टेंप्रेचर46.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.3 डिग्री ज्यादा है। यह देश का सबसे गर्म स्थान रहा। प्रयागराज, उरई और झांसी में तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। आगरा में 45.4 डिग्री और हमीरपुर में पारा 45.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। राजधानी लखनऊ में मैक्सिमम टेंप्रेचर 42.6 डिग्री (सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक) और मिनिमम टेंप्रेचर (न्यूनतम तापमान) 28.7 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक) दर्ज किया गया।

क्या 29 मई से बदलने वाला है मौसम?

IMD के मुताबिक 28-29 मई से एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने की उम्मीद है。 इस नए वेदर सिस्टम के कारण मौसम में बड़ा बदलाव आएगा। देश के कई हिस्सों, विशेषकर राजस्थान और आस-पास के राज्यों में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी-तूफान और हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही हल्की बारिश होने की भी पूरी संभावना है। इस आंधी-बारिश की वजह से मैक्सिमम टेंप्रेचर में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। इससे लोगों को झुलसाने वाली गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी।

दिल्ली और राजस्थान में भी पारा 45°C के पार

दिल्ली में सफदरजंग मौसम केंद्र ने मैक्सिमम टेंप्रेचर 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो सामान्य से 3.4 डिग्री ज्यादा है। वहीं दिल्ली के अयानगर और रिज स्टेशनों पर पारा 44.6 डिग्री, लोधी रोड पर 43.8 डिग्री और पालम में 43.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राजस्थान में पारा 45 से 46 डिग्री के बीच बना हुआ है। श्रीगंगानगर 46 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य में सबसे गर्म रहा। इसके बाद वनस्थली में 45.1 डिग्री, चुरू में 44.9 डिग्री और कोटा, फलोदी व बीकानेर में 44.8-44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जयपुर में तापमान 43.6 डिग्री रहा। जयपुर मौसम केंद्र ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि अगले 3-4 दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा और 26-27 मई को पश्चिमी राजस्थान में पारा 46 से 47 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

हरियाणा और पंजाब में सिरसा सबसे गर्म

हरियाणा और पंजाब भी भयंकर हीटवेव की चपेट में हैं। सिरसा में रविवार को मैक्सिमम टेंप्रेचर 46 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो दोनों राज्यों में सबसे ज्यादा है। रोहतक में 45.3 डिग्री, भिवानी में 44 डिग्री, हिसार में 43.8 डिग्री, करनाल में 42.8 डिग्री और गुरुग्राम में 41.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। चंडीगढ़ में भी पारा 40.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

आंध्र प्रदेश में विरोधाभासी मौसम

दक्षिण भारत के आंध्र प्रदेश में दो तरह का मौसम देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां राज्य के कई जिले भीषण गर्मी की चपेट में हैं, वहीं दूसरी तरफ कुछ अलग-अलग रीजन्स में आने वाले दिनों में बारिश और आंधी-तूफान आने की संभावना है। आंध्र प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने चेतावनी दी है कि राज्य में अगले तीन दिनों तक गंभीर लू की स्थिति बनी रहेगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।