Get App

Bareilly Storm Viral Video: बरेली में टीनशेड के साथ हवा में उड़ गए नन्हे मियां! आंधी-तूफान का ऐसा खतरनाक वीडियो देखा नहीं होगा

Bareilly Storm Viral Video: इस भयानक हादसे में नन्हे मियां को गंभीर चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि ऊंचाई से गिरने के कारण उनके हाथ और पैर दोनों टूट गए हैं। उन्हें तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है और डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड May 14, 2026 पर 12:48 PM
Bareilly Storm Viral Video: बरेली में टीनशेड के साथ हवा में उड़ गए नन्हे मियां! आंधी-तूफान का ऐसा खतरनाक वीडियो देखा नहीं होगा
आंधी इतनी जोरदार थी कि भारी-भरकम टीनशेड उखड़ गई और पाइप पकड़े हुए नन्हे मियां को भी अपने साथ आसमान में ले उड़ी

Bareilly Storm Viral Video: उत्तर प्रदेश में बीते बुधवार को आए भीषण आंधी-तूफान ने तबाही के ऐसे निशान छोड़े हैं जिन्हें देख कलेजा कांप जाए। सोशल मीडिया पर बरेली जिले का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स किसी कागज या पतंग की तरह हवा में उड़ता हुआ नजर आ रहा है। यह वीडियो बरेली जिले के नन्हे मियां नाम के शख्स का है, जो कुदरत के इस कहर के बीच अपनी जान जोखिम में डाल बैठे।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, बुधवार को जब बरेली में तेज आंधी चल रही थी, तब नन्हे मियां एक बारातघर के पास खड़े थे। टीनशेड को उड़ने से बचाने के लिए नन्हे मियां ने उसके लोहे के पाइप को मजबूती से पकड़ लिया। आंधी इतनी जोरदार थी कि भारी-भरकम टीनशेड उखड़ गई और पाइप पकड़े हुए नन्हे मियां को भी अपने साथ आसमान में ले उड़ी। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि वह काफी देर तक हवा में लहराते रहे और फिर दूर एक खेत के बीचों-बीच जा गिरे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें