Assam Floods: असम में बाढ़ से तीन और लोगों की मौत होने से राज्य में इस आपदा में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 78 हो गई है। एक आधिकारिक बुलेटिन के मुताबिक, असम के सात जिलों में करीब तीन लाख लोग अब भी बाढ़ की चपेट में हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले तीन दिन तक राज्य के कुछ इलाकों के साथ-साथ पड़ोसी अरुणाचल प्रदेश और नगालैंड में भी गरज-चमक के साथ भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान जताया है।
