IMD Weather Update: चक्रवाती तूफान अर्णब का असर खत्म होने के बाद अब बंगाल की खाड़ी में एक और नया मौसमी तंत्र आकार ले रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा 30 अक्टूबर को जारी ताजा बुलेटिन के मुताबिक, दक्षिण अंडमान सागर और उससे सटे अंडमान व निकोबार द्वीप समूह के ऊपर बना निम्न दबाव का क्षेत्र पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि यह सिस्टम शनिवार 31 अक्टूबर को दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर के ऊपर मजबूत होकर डिप्रेशन में बदल जाएगा। इसके बाद यह अगले दो दिनों के दौरान आंध्र प्रदेश तट की तरफ बढ़ेगा।
