Bengaluru: 19 साल की लड़की से वैलेंटाइन डे पर गैंगरेप! इंस्टा पर बने दोस्त ने पार्टी के बहाने बुलाया, जबरन दिया नशीला पदार्थ

शिकायत के मुताबिक, 14 फरवरी को डिक्सन ने उसे एक विला में पार्टी के लिए बुलाया। वहां उसका दोस्त निखिल भी मौजूद था। डिनर के बाद आरोप है कि दोनों ने उसे जबरन नशीला पदार्थ पिला दिया। छात्रा का आरोप है कि इसके बाद दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और घटना का वीडियो भी बना लिया

अपडेटेड Feb 23, 2026 पर 5:37 PM
Story continues below Advertisement
Bengaluru: 19 साल की लड़की से वैलेंटाइन डे पर गैंगरेप! इंस्टा पर बने दोस्त ने पार्टी के बहाने बुलाया (FILE PHOTO)

बेंगलुरु से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 19 साल की कॉलेज छात्रा ने आरोप लगाया है कि इंस्टाग्राम पर दोस्त बने एक युवक ने उसे पार्टी के बहाने बुलाकर दुष्कर्म किया और बाद में ब्लैकमेल करने लगा। छात्रा ने अमृतहल्ली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। उसकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने साकलेशपुर के रहने वाले निखिल और पश्चिम बंगाल के निवासी डिक्सन के खिलाफ FIR दर्ज की है।

लड़की का कहना है कि उसकी पहचान डिक्सन से इंस्टाग्राम पर हुई थी। धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती बढ़ी। बाद में डिक्सन ने उसे प्रपोज किया और दोनों रिलेशनशिप में आ गए।

पार्टी में बुलाकर वारदात का आरोप


शिकायत के मुताबिक, 14 फरवरी को डिक्सन ने उसे एक विला में पार्टी के लिए बुलाया। वहां उसका दोस्त निखिल भी मौजूद था। डिनर के बाद आरोप है कि दोनों ने उसे जबरन नशीला पदार्थ पिला दिया।

छात्रा का आरोप है कि इसके बाद दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और घटना का वीडियो भी बना लिया। उसका कहना है कि बाद में उसी वीडियो के जरिए उसे ब्लैकमेल किया गया और 20 लाख रुपये की मांग की गई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सोते समय पिता पर चाकू से वार, बाप की कातिल बनीं दो बेटियां! कत्ल की वजह जानकर दंग रह जाएंगे आप

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।