कपड़े उतारे, हाथ-पैर बांधे... लड़की ने 'विदेशी स्टाइल प्रपोजल' बता कर बॉयफ्रेंड को जिंदा जलाया!

Bengaluru Murder: घटना बयादरहल्ली इलाके की है। प्रेमा ने किरण को फोन कर घर बुलाया और कहा कि घर पर कोई नहीं है। किरण, जो उसी के साथ राजाजीनगर के पास एक मोबाइल शॉप में काम करता था, बिना शक किए वहां पहुंच गया। लेकिन उसे क्या पता था कि यह मुलाकात उसकी आखिरी होगी

अपडेटेड Apr 21, 2026 पर 9:07 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Bengaluru Murder: 27 साल की प्रेमा ने अपने ही बॉयफ्रेंड किरण को “वेस्टर्न स्टाइल प्रपोजल” के बहाने मौत के घाट उतार दिया

बेंगलुरु में एक ऐसा खौफनाक मामला सामने आया है, जिसने लोगों को सन्न कर दिया है। 27 साल की प्रेमा ने अपने ही बॉयफ्रेंड किरण को “वेस्टर्न स्टाइल प्रपोजल” के बहाने मौत के घाट उतार दिया। पुलिस के मुताबिक, यह कोई अचानक हुआ हादसा नहीं, बल्कि पूरी तरह से सोची-समझी साजिश थी।

घटना बयादरहल्ली इलाके की है। प्रेमा ने किरण को फोन कर घर बुलाया और कहा कि घर पर कोई नहीं है। किरण, जो उसी के साथ राजाजीनगर के पास एक मोबाइल शॉप में काम करता था, बिना शक किए वहां पहुंच गया। लेकिन उसे क्या पता था कि यह मुलाकात उसकी आखिरी होगी।

घर के अंदर माहौल अचानक “रोमांटिक सरप्राइज” में बदल गया। प्रेमा ने मुस्कुराते हुए कहा कि वह उसे विदेशी स्टाइल में प्रपोज करना चाहती है। इस बहाने उसने किरण से कहा कि वह थोड़ा कपड़े उतारे और फिर “प्रपोजल” का हिस्सा बताकर उसके हाथ-पैर रस्सियों से कसकर बांध दिए। जब किरण को शक हुआ और उसने पूछा कि इतना कस के क्यों बांध रही हो? तो उसने उसे भरोसा दिलाया कि यह सब उस खास स्टाइल का हिस्सा है।


लेकिन अगले ही पल कहानी ने डरावना मोड़ ले लिया। पुलिस के अनुसार, प्रेमा ने उस पर केरोसिन डाला और आग लगा दी। कमरे में चीखें गूंजती रहीं, लेकिन कोई बचाने वाला नहीं था।

हैरानी की बात यह है कि पुलिस को शक है कि इस पूरी घटना को लड़की ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड भी किया। जब जांच शुरू हुई, तो प्रेमा ने इसे हादसा बताने की कोशिश की और कहा कि वह बाथरूम में थी, लेकिन उसके बयान बार-बार बदलते रहे। मौके से मिले सबूतों और किरण के पास किसी ज्वलनशील पदार्थ का न मिलना साफ इशारा कर रहा था कि सब कुछ पहले से प्लान किया गया था।

पुलिस का मानना है कि प्रेमा ने जानबूझकर वह दिन चुना जब घर पर कोई नहीं था, ताकि बिना किसी गवाह के इस वारदात को अंजाम दिया जा सके। फिलहाल उसे हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की जा रही है और मोबाइल डेटा समेत सभी डिजिटल सबूत खंगाले जा रहे हैं।

किरण का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि पुलिस अब इस रिश्ते के हर पहलू और पुराने विवादों की जांच कर रही है, ताकि इस खौफनाक हत्या के पीछे की असली वजह सामने आ सके। यह मामला एक बार फिर यह सवाल खड़ा करता है- जब प्यार में शक और जुनून हद पार कर जाए, तो अंजाम कितना खतरनाक हो सकता है।

शादी से पहले दूल्हे ने किया आंदोलन, बारात लेकर पहुंचा DM ऑफिस! बोला- बिजली का बिल माफ करो, यही मेरा वेडिंग गिफ्ट है

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।