Bengaluru News: बेंगलुरु के उल्लाल इलाके से एक गजब का मामला सामने आया है। इंस्टाग्राम पर हुई एक दोस्ती उस वक्त खौफनाक मंजर में बदल गई, जब एक युवक ने प्यार का प्रस्ताव ठुकराए जाने पर युवती के साथ सरेराह मारपीट और बदसलूकी की। आरोपी ने न केवल युवती को थप्पड़ मारे और उसके बाल खींचे, बल्कि उसके कपड़े फाड़ने की भी कोशिश की। बेंगलुरु पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
