Get App

Bengaluru Sandhya Theatre: बेंगलुरु के थिएटर में लेडीज टॉयलेट में मिला सीक्रेट कैमरा, भारी बवाल के बाद युवक गिरफ्तार

Bengaluru Sandhya Theatre: बेंगलुरु में संध्या थिएटर महिलाओं ने लेडीज़ टॉयलेट के अंदर एक छिपा हुआ कैमरा मिलने का आरोप लगाया। फिल्म देखने आए लोगों ने भारी हंगामा किया। बाद में आरोपी को जनता ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। यह घटना संध्या थिएटर की है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Jan 05, 2026 पर 7:53 PM
Bengaluru Sandhya Theatre: बेंगलुरु के थिएटर में लेडीज टॉयलेट में मिला सीक्रेट कैमरा, भारी बवाल के बाद युवक गिरफ्तार
Bengaluru Sandhya Theatre: बेंगलुरु में संध्या थिएटर के महिलाओं के टॉयलेट में एक छिपा हुआ कैमरा मिलने पर बवाल मच गया (फाइल फोटो)

Bengaluru Sandhya Theatre:  कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के मडीवाला पुलिस स्टेशन इलाके के एक सिनेमा थिएटर से परेशान करने वाली घटना सामने आई है। यहां कथित तौर पर महिलाओं के टॉयलेट के अंदर एक सीक्रेट कैमरा लगा हुआ मिला, जिससे फिल्म देखने आई महिलाओं एवं लड़कियों में दहशत फैल गई। फिल्म देखने वालों में कैमरा देखते ही गुस्सा फैल गया। यह घटना 'संध्या थिएटर' में हुई, जो मडीवाला पुलिस स्टेशन के इलाके में स्थित है।

यह घटना तब सामने आई जब महिलाएं और युवा लड़कियां फिल्म देखने के बाद वॉशरूम में गई। तभी उन्हें अंदर एक कैमरा लगा हुआ दिखा। पुलिस ने बताया कि कथित तौर पर वीडियो रिकॉर्ड करने के आरोप में एक नाबालिग को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार रात करीब साढ़े 9 बजे मडीवाला थानाक्षेत्र के सिनेमाघर में गड़बड़ी की सूचना मिलने पर कार्रवाई की।

पुलिस ने बताया कि खबर मिलते ही अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे। फिर स्थिति को नियंत्रण में किया। पुलिस के अनुसार, एक नाबालिग को कथित तौर पर सिनेमाघर के लेडीज टॉयलेटके अंदर वीडियो रिकॉर्ड करते हुए पकड़ा गया था। जैसे ही कैमरे का पता चला इस मामले की जानकारी थिएटर में मौजूद लोगों को दी गई।

कुछ देर बाद स्थानीय लोगों और फिल्म देखने वालों ने तुरंत आरोपी युवक को पकड़ लिया। उस पर महिलाओं के वॉशरूम में कैमरा लगाने का शक है। बाद में पुलिस ने भीड़ से नाबालिग को छुड़ाया और उसे अपने साथ थाने ले गई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें