Bengaluru: डॉन के बेटे ने लैंबॉर्गिनी कार से किया जानलेवा स्टंट, अनिल कुंबले सर्कल पर ड्रिफ्ट कराई गाड़ी, केस दर्ज

Bengaluru: बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस ने रविवार को एक लग्जरी स्पोर्ट्स कार, लेम्बोर्गिनी हुराकन, को जब्त कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें कथित तौर पर कार को खतरनाक तरीके से ड्रिफ्ट करते हुए दिखाया गया था।

अपडेटेड Mar 23, 2026 पर 12:21 PM
डॉन के बेटे ने लैंबॉर्गिनी कार से किया जानलेवा स्टंट

Bengaluru: बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस ने रविवार को एक लग्जरी स्पोर्ट्स कार, लेम्बोर्गिनी हुराकन, को जब्त कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें कथित तौर पर कार को खतरनाक तरीके से ड्रिफ्ट करते हुए दिखाया गया था।

कार पूर्व अंडरवर्ल्ड ऑपरेटिव मुथप्पा राय के बेटे रिकी राय के घर से बरामद हुई। पुलिस ने उन्हें मामले के संबंध में पूछताछ के लिए पेश होने का नोटिस जारी किया है।

हालांकि, पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह अभी स्पष्ट नहीं है कि वाहन का मालिक कौन है या स्टंट के समय राय खुद गाड़ी चला रहे थे या नहीं। अधिकारियों ने कहा कि जांच और वेरिफिकेशन अभी जारी है।


इससे पहले, शनिवार को, घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कर्नाटक रजिस्ट्रेशन नंबर वाली लग्जरी स्पोर्ट्स कार के मालिक के खिलाफ FIR दर्ज की। माना जा रहा है कि यह घटना अनिल कुंबले सर्कल के पास रात 2 बजे से 3 बजे के बीच हुई।

वीडियो में कार को तेज रफ्तार से ड्रिफ्ट और टर्न लेते हुए दिखाया गया है, जिससे कथित तौर पर आम जनता की सुरक्षा पर खतरा पैदा हुआ।

जांच में जुटी पुलिस

जांच के हिस्से के रूप में, पुलिस आसपास के इलाके के CCTV फुटेज इक्ट्ठा कर रही है और वाहन के स्वामित्व की जानकारी की पुष्टि के लिए RTO को पत्र लिखा है।

पुलिस ने बताया कि ड्राइवर को चौराहे पर बार-बार चक्कर लगाने समेत कई तरह के स्टंट करते देखा गया। कुछ यात्री भी कार की सनरूफ से बाहर खड़े होकर चिल्लाते हुए दिखाई दिए।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शनिवार को बताया, “तेज और लापरवाही से वाहन चलाने और मानव जीवन को खतरे में डालने से संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज कर ली गई है और इस घटना में शामिल लोगों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।”

यह भी पढ़ें: Lucknow Murder Case: अफेयर का पता चलने पर बहूं और प्रेमी ने की सास की हत्या, रची लूटपाट की झूठी कहानी, दोनों आरोपी गिरफ्तार

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।