मध्य प्रदेश के भिंड जिले से एक हैरान कर देने वाला ममला सामने आया है। यहांएक परीक्षा के दौरान एक आईएएस अधिकारी द्वारा एक छात्र को थप्पड़ मारने का मामला सामने आया है। यह घटना 1 अप्रैल की बताई जा रही है और अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
छात्र को मारा थप्पड़
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ-साफ दिखता है कि, भिंड के ज़िला कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव एक परीक्षा कक्ष में एक छात्र के पास पहुंचते हैं, हाथ में एक कागज़ लिए हुए। फिर वह छात्र से कुछ कहते हैं और अचानक उसे उसकी कुर्सी से खींचकर कई बार थप्पड़ मारते हैं। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई नकल के शक में की गई, हालांकि अधिकारी की इस सख्ती पर अब सवाल उठ रहे हैं। इस वीडियो में वे छात्र रोहित राठौर को एक अलग कमरे में, जो स्टाफ रूम बताया जा रहा है, ले जाते हुए दिख रहे हैं। वहाँ वे एक कागज़ किसी व्यक्ति को थमाते हैं और राठौर से पूछते हैं, "तुम्हारा कागज़ कहाँ है?" इसके बाद वे छात्र को दो बार थप्पड़ मारते हैं।
A three-month old video of Sanjeev Shrivastav, IAS officer, posted as Collector Bhind Dist, caught on camera slapping a student allegedly caught cheating. In Feb 2025, the Gwalior High Court also objected and questioned his administrative behavior.pic.twitter.com/uvExu01XTY — काश/if Kakvi (@KashifKakvi) July 12, 2025
छात्र को लगी चोट
छात्र रोहित राठौर ने आरोप लगाया है कि इस पिटाई से उसकी सुनने की क्षमता पर असर पड़ा है। उसने कहा, "वो आईएएस अधिकारी हैं, इसलिए मैं कुछ नहीं कह सका।" यह घटना दीनदयाल डंगरौलिया महाविद्यालय में बीएससी सेकंड ईयर की गणित की परीक्षा के दौरान हुई थी।
अधिकारी ने दी ये सफाई
एनडीटीवी से खास बातचीत में सरकारी अधिकारी ने अपने व्यवहार का बचाव किया और बताया कि वे कॉलेज में फैली बड़े पैमाने पर नकल की शिकायतों की जांच के लिए वहाँ गए थे। उन्होंने कहा कि कुछ छात्र प्रश्नपत्र बाहर ले जाकर हल कर रहे थे और फिर पूरे उत्तरों के साथ दोबारा परीक्षा हॉल में घुसने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने विश्वविद्यालय को पत्र लिखकर सिफारिश की है कि भविष्य में इस कॉलेज को परीक्षा केंद्र के रूप में इस्तेमाल न किया जाए।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।