Get App

भूटान की झील से पानी आने के बाद बंगाल-असम पर मंडराया बाढ़ का खतरा जारी हाई अलर्ट

भूटान में भारी बारिश के बाद झील से पानी बाहर आने से संकोश नदी उफान पर है। बंगाल और असम के प्रशासन ने नदी किनारे बसे लोगों के लिए अलर्ट जारी कर निगरानी तेज कर दी है।

Roopali Sharmaअपडेटेड Oct 30, 2026 पर 10:06 AM
भूटान की झील से पानी आने के बाद बंगाल-असम पर मंडराया बाढ़ का खतरा जारी हाई अलर्ट
भूटान से पानी आने के बाद संकोश नदी में उफान, बंगाल-असम में बाढ़ की आशंका

भूटान (Bhutan) में शिंताफू झील के फटने की खबर के बाद से ही पश्चिम बंगाल (Bengal) और असम (Assam) में बाढ़ का अलर्ट जारी कर दिया गया है। झील से अचानक पानी निकलने की आशंका की वजह से अधिकारियों ने संकोश नदी के जलस्तर पर नजर रखनी शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि भूटान से पानी का बहाव तेज होने पर नदी के पास बसे इलाकों में बाढ़ आ सकती है।

News18 की रिपोर्ट के अनुसार, पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार जिले में कुमारग्राम और नदी किनारे बसे लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाने को कहा गया है। वहीं असम के धुबरी जिले में भी प्रशासन अलर्ट पर है और लगातार हालात पर अपनी नजर बनाए हुए है।

बंगाल-असम में क्यों जारी हुआ अलर्ट?

भूटान में झील से पानी बाहर आने के बाद नीचे की ओर बहने वाली संकोश नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है, जिसके चलते बंगाल और असम के नदी किनारे वाले इलाकों में प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने को कहा है। कभी भी पानी दोनों राज्यों की ओर बढ़ सकता है जिससे जान माल की हानि न हो इसके लिए प्रशासन निरंतर अपनी नजर बनाए हुए है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें