Bharat Tiwari Case : भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में अब बिहार सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। एनकाउंटर के सात दिन के बाद बड़ी कार्रवाई करते हुए बिहार सरकार ने भरत की मां के आवेदन पर SDPO, SHO और अन्य पुलिसकर्मियों पर हत्या की FIR की गई है। जानकारी के मुताबिक, भरत तिवारी की मां ने एसडीपीओ राजेश कुमार शर्मा और तत्कालीन थानाध्यक्ष राजेश कुमार मालाकार और अन्य पुलिसकर्मियों पर सरेंडर करने के बाद गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया था।
