Get App

बेगूसराय में हैवानियत की हदें पार, पति को कमरे में बंद कर महिला से गैंगरेप, प्राइवेट पार्ट से निकली गोली, पत्थर और लकड़ी का टुकड़ा!

Begusarai Gangrape: महिला के मुताबिक, घटना के बाद पुलिस की सलाह पर उसे अस्पताल ले जाया गया। पहले बरौनी अस्पताल और फिर सदर अस्पताल में उसका इलाज हुआ। शुरुआती जांच में डॉक्टरों ने दर्द को हमले के दौरान लगी चोटों का परिणाम बताया

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 18, 2026 पर 8:45 PM
बेगूसराय में हैवानियत की हदें पार, पति को कमरे में बंद कर महिला से गैंगरेप, प्राइवेट पार्ट से निकली गोली, पत्थर और लकड़ी का टुकड़ा!
Begusarai Gangrape: बेगूसराय में हैवानियत की हदें पार, पति को कमरे में बंद कर महिला से गैंगरेप (FILE PHOTO)

बिहार के बेगूसराय जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां पांच आरोपियों ने एक घर में घुसकर पहले महिला के पति को कमरे में बंद कर दिया और फिर महिला को उठाकर सुनसान जगह ले गए, जहां उसके साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

पीड़िता की हालत तब और गंभीर हो गई जब इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसके प्राइवेट पार्ट से एक जिंदा गोली, पत्थर और लकड़ी का टुकड़ा निकाला। इस खुलासे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

क्या है पूरा मामला?

घटना 11 जून की रात चकिया थाना क्षेत्र के पास हुई। पीड़िता के अनुसार, रात करीब 11:30 बजे वह शौच के लिए बाहर गई थी। इसी दौरान पांच लोग जबरन घर में घुस आए और उसके पति को एक कमरे में बंद कर दिया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें