Holiday Calendar 2026 : बिहार सरकार ने साल 2026 का आधिकारिक अवकाश कैलेंडर जारी कर दिया है। इसमें सरकारी कर्मचारियों को कुल 44 दिन की छुट्टियां मिलेंगी। कैलेंडर में सामान्य, सार्वजनिक और वैकल्पिक छुट्टियां शामिल हैं। साथ ही, सचिवालय और निदेशालय के ऑफिस के लिए पांच दिन का वर्क वीक और क्षेत्रीय ऑफिस के लिए छह दिन का वर्क वीक पहले की तरह जारी रहेगा। इस लिस्ट में सभी बड़े त्योहार और खास दिन शामिल हैं, जैसे होली, ईद, दिवाली, दुर्गा पूजा, महाशिवरात्रि, बुद्ध पूर्णिमा, क्रिसमस, गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस। इसके अलावा 22 मार्च को बिहार दिवस और अन्य स्थानीय मौकों पर भी छुट्टियां दी जाएंगी।
यहां देखें 2026 के छुट्टियों की लिस्ट
मिलेंगी 17 वैकल्पिक छुट्टियां
मुस्लिम त्योहारों की तारीखें चांद देखने पर तय होंगी, इसलिए उनमें बदलाव हो सकता है। खास बात यह है कि 3 और 4 मार्च 2026 को होली के लिए दो दिन की छुट्टी रहेगी। इसके अलावा बैंकों, अदालतों और अन्य संस्थानों के लिए भी अलग से सार्वजनिक अवकाश तय किए गए हैं। इनमें 1 अप्रैल 2026 को वार्षिक बैंक खाता बंद करने का दिन भी शामिल है। कर्मचारियों को 17 दिन के वैकल्पिक अवकाश भी मिलेंगे। इनमें अलग-अलग समुदायों के त्योहार और खास मौक़ शामिल हैं। कर्मचारी अपनी पसंद से इनमें से छुट्टियां चुन सकेंगे। इस लिस्ट में हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई और अन्य समुदायों के प्रमुख त्योहार शामिल किए गए हैं। कुछ त्योहारों, जैसे होली, के लिए अतिरिक्त छुट्टियां भी दी गई हैं।
इसके अलावा नीतीश कैबिनेट की बैठक में 16 प्रस्तावों पर मुहर लगी। जिसमें राजगीर में दो और वैशाली में एक फाइव स्टार रिसॉर्ट खोलने का प्रस्ताव पास हुआ। इसके अलावा आयोगी परीक्षाओं के लिए आवेदन शुल्क में छूट की मंजूरी मिली।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।