Bihar: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के घर पर तैनात गार्ड ने खुद को मारी गोली, हुई मौत

Bihar News: घटना की जानकारी मिलते ही पूरा प्रशासनिक अमला घटना स्थल की ओर दौड़ पड़ा। आला अधिकार घटना के जांच में जुट गए हैं। गार्ड ने खुद को क्यों गोली मारी, फिलहाल इसके कोई कारण सामने नहीं आया है

अपडेटेड Apr 08, 2025 पर 1:46 PM
Story continues below Advertisement
Bihar: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के घर पर तैनात गार्ड ने खुद को मारी गोली, हुई मौत

बिहार में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के घर से एक बड़ा आई है। BJP प्रदेश अध्यक्ष के घर पर तैनात हाउस गार्ड ने खुद को गोली मार ली और उसकी मौत हो गई है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पूरा प्रशासनिक अमला घटना स्थल की ओर दौड़ पड़ा। आला अधिकार घटना के जांच में जुट गए हैं। गार्ड ने खुद को क्यों गोली मारी, फिलहाल इसके कोई कारण सामने नहीं आया है।

पुलिस जानकारी के मुताबिक,  दिलीप जायसवाल के मकान पर उनके हाउस गार्ड आशुतोष मिश्रा तैनात थे। उन्होंने अपनी ही लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली। घटना मंगलवार सुबह पटना के जगत नारायण रोड पर स्थित बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष दिलीप जयसवाल के सरकारी आवास की है। ये इलाका सचिवालय थाना क्षेत्र के तहत आता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।