Get App

Nitin Nabin : नितिन नबीन बने BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, बिहार सरकार में हैं मंत्री, चार बार के विधायक

Bihar Minister Nitin Nabin : यह संगठनात्मक बदलाव ऐसे समय में किया गया है, जब पार्टी अपने शीर्ष नेतृत्व के ढांचे में बदलाव कर रही है। मौजूदा बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, जिन्हें जनवरी 2020 में इस पद पर बनाया गया था, अपना तय कार्यकाल पहले ही पूरा कर चुके हैं। हालांकि, 2024 के लोकसभा चुनाव समेत कई अहम राजनीतिक दौर में पार्टी का नेतृत्व बनाए रखने के लिए जेपी नड्डा को उनके कार्यकाल का विस्तार दिया गया था

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 14, 2025 पर 5:59 PM
Nitin Nabin : नितिन नबीन बने BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, बिहार सरकार में हैं मंत्री, चार बार के विधायक
बीजेपी ने बिहार सरकार के मंत्री नितिन नवीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा की

Bihar Minister Nitin Nabin : भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को बिहार सरकार के मंत्री नितिन नवीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा की है। यह फैसला तुरंत प्रभाव से लागू हो गया है। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी आधिकारिक आदेश में बताया गया कि इस नियुक्ति को पार्टी के संसदीय बोर्ड की मंजूरी मिल चुकी है। आदेश में कहा गया है कि बिहार सरकार में मंत्री नितिन नवीन को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। नितिन नवीन फिलहाल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली बिहार सरकार में सड़क निर्माण विभाग के मंत्री हैं

बता दें कि, नितीन नबीन कायस्थ समुदाय से आते हैं। जेपी नड्डा को भी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने से पहले कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था। नितीन नबीन के पास सरकार और संगठन का अच्छा खासा अनुभव है।

यह संगठनात्मक बदलाव ऐसे समय में किया गया है, जब पार्टी अपने शीर्ष नेतृत्व के ढांचे में बदलाव कर रही है। मौजूदा बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, जिन्हें जनवरी 2020 में इस पद पर बनाया गया था, अपना तय कार्यकाल पहले ही पूरा कर चुके हैं। हालांकि, 2024 के लोकसभा चुनाव समेत कई अहम राजनीतिक दौर में पार्टी का नेतृत्व बनाए रखने के लिए जेपी नड्डा को उनके कार्यकाल का विस्तार दिया गया था।

पीएम मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के मंत्री नितिन नवीन को बीजेपी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त होने पर बधाई दी है। पीएम मोदी ने कहा, नितिन नबीन ने एक मेहनती कार्यकर्ता के तौर पर अपनी पहचान बनाई है। वह एक युवा और मेहनती नेता हैं, जिनके पास संगठन का अच्छा अनुभव है और बिहार में कई बार विधायक और मंत्री के तौर पर उनका रिकॉर्ड भी शानदार रहा है। उन्होंने लोगों की उम्मीदों को पूरा करने के लिए लगन से काम किया है। वह अपने विनम्र स्वभाव और ज़मीनी काम करने के तरीके के लिए जाने जाते हैं। मुझे विश्वास है कि उनकी ऊर्जा और समर्पण आने वाले समय में हमारी पार्टी को और मज़बूत करेगा। उन्हें बीजेपी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर बधाई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें