Bihar Rain Alert: बिहार में 5 अगस्त तक होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Bihar Rain Alert: राज्य के 14 जिलों में जहां आज भारी बारिश का अनुमान है, वहीं पूरे बिहार में 5 अगस्त तक हल्की से मूसलाधार बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने बताया है कि इस दौरान 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है और कुछ जगहों पर बिजली गिरने की आशंका है।

अपडेटेड Jul 31, 2025 पर 1:00 PM
Story continues below Advertisement

बिहार के कई जिलों में मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार आज 31 जुलाई को बिहार के 14 जिलों के तेज आंधी के साथ भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने बताया कि मध्य भारत में कम दबाव का क्षेत्र बना है, जो दक्षिण-पश्चिम मानसून को सक्रिय बना रहा है।

मौसम विभाग ने बिहार के 6 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट, जबकि 8 क्षेत्रों के लिए येलो एलर्ट जारी किया है। राज्य में इस तरह का मौसम लगभग पूरे हफ्ते जारी रह सकता है। बिहार के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इस वजह से 5 अगस्त तक हल्की से भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान जहां, कई नदियों का जलस्तर बढ़ने की आशंका है, वहीं तेज हवा और बिजली गिरने से जान-माल का नुकसान भी हो सकता है। इसलिए मौसम विभाग ने राज्य में लोगों का सतर्क रहने के लिए कहा है।

राज्य में मानसून के पूरी तरह सक्रिय होने से लोगों को गर्मी और उमस से तो राहत मिली ही है, किसान भी इससे खुश हैं। हालांकि, उत्तर बिहार के 16 जिलों में सूखे जैसे हालात बने हुए हैं। वैसे मौसम विभाग का अनुमान है कि राज्य में 5 अगस्त तक भारी बारिश हो सकती है। IMD पटना ने कहा है कि गया, रोहतास, औरंगाबाद, भोजपुर, बक्सर, कैमूर और अरवल में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है।

वहीं, 1 और 2 अगस्त को पूरे राज्य में मूसलाधार बारिश की आशंका है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 3 से 5 अगस्त के बीच उत्तर बिहार में बहुत अधिक बारिश हो सकती है। इसकी वजह से गंडक, कोसी और बागमती नदियों में पानी का स्तर बढ़ सकता है। नवादा, जमुई, मुंगेर, भागलपुर और बांका जिलों में भी तेज बारिश की चेतावनी दी गई है। प्रशासन बिजली गिरने, जलजमाव और बाढ़ की आशंका को देखते हुए सतर्क है। आईएमडी ने पटना, नालंदा, सारण, पश्चिम चंपारण और गया सहित 13 जिलों में मौसम बदलने का अनुमान जताया है। यहां अगले कुछ दिनों तक बादल, बारिश और उमस रहेगी।

Malegaon Blast Case: प्रज्ञा ठाकुर, लेफ्टिनेंट कर्नल पुरोहित समेत सभी 7 आरोपी बरी, NIA कोर्ट ने कहा, 'नहीं मिले कोई सबूत'

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।