Get App

Bihar: रोहतास में 13 करोड़ में बना रोपवे 13 घंटे भी नहीं चला, ट्रायल के दौरान ही टूटा, विधायक ने लगाया खराब क्वालिटी का आरोप

Rohtas Ropeway Collapsed: अधिकारियों ने बताया कि परीक्षण के दौरान पोल भार सहन नहीं कर सका, जिसके कारण वह ट्रॉली सहित गिर गया। राहत की बात ये रही कि उस समय ट्रॉली पर कोई नहीं था, जिससे कोई हताहत नहीं हुआ। रोपवे का तार भी टूटकर जमीन पर गिर गया

Shubham Sharmaअपडेटेड Dec 26, 2025 पर 8:27 PM
Bihar: रोहतास में 13 करोड़ में बना रोपवे 13 घंटे भी नहीं चला, ट्रायल के दौरान ही टूटा, विधायक ने लगाया खराब क्वालिटी का आरोप
Bihar: रोहतास में 13 करोड़ में बना रोपवे 13 घंटे भी नहीं चला, ट्रायल के दौरान ही टूटा

बिहार के रोहतास में निर्माणाधीन 13 करोड़ रुपए की लागत वाला रोपवे शुक्रवार को ट्रायल के दौरान ही ढह गया। रोपवे का पोल और ट्रॉली अचानक गिर गए। रोपवे का निर्माण रोहतास ब्लॉक हेडक्वार्टर को ऐतिहासिक चौरासेन मंदिर से जोड़ने के लिए किया जा रहा था, जिससे पर्यटकों के लिए यह दुर्गम रास्ता आसन हो सके। इसका उद्घाटन नए साल में होना था।

अधिकारियों ने बताया कि परीक्षण के दौरान पोल भार सहन नहीं कर सका, जिसके कारण वह ट्रॉली सहित गिर गया। राहत की बात ये रही कि उस समय ट्रॉली पर कोई नहीं था, जिससे कोई हताहत नहीं हुआ। रोपवे का तार भी टूटकर जमीन पर गिर गया।

क्वालिटी और सुरक्षा मानकों पर सवाल उठे

रोपवे दुर्घटना के बाद स्थानीय निवासियों ने रोपवे प्रोजेक्ट की क्वालिटी और सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें