Get App

लाइव ब्लॉग

Shubham Sharma NOVEMBER 14, 2025 / 11:34 PM IST

Bihar Result 2025 Highlights: पीएम मोदी बोले, 'कांग्रेस अपने सहयोगियों को भी डुबो देती है', राहुल गांधी ने बिहार रिजल्ट पर उठाए सवाल, NDA 200 के पार

Bihar Election Result 2025 Highlights: बिहार में NDA की प्रचंड जीत के बाद बीजेपी मुख्यालय पहुंचे पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के पास देश के लिए कोई पॉजिटिव विजन नहीं है। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस 'मुस्लिम-लीगी माओवादी कांग्रेस (MMC) बन गई है। इस दौरान पीएम मोदी ने यह भी कहा, "मुझे आशंका है, हो सकता है... आगे कांग्रेस का एक और बड़ा विभाजन हो"। वहीं, राहुल गांधी ने रिजल्ट को 'चौंकाने वाला' बताया

Bihar Election Result 2025 Live: पीएम मोदी ने कहा कि बिहार ने 2010 के बाद का सबसे बड़ा जनादेश एनडीए को दिया है
Bihar Election Result 2025 Live: पीएम मोदी ने कहा कि बिहार ने 2010 के बाद का सबसे बड़ा जनादेश एनडीए को दिया है
NOVEMBER 14, 2025 / 11:27 PM IST

मनीकंट्रोल लाइव ब्लॉग के साथ बने रहने के लिए आभार

    NOVEMBER 14, 2025 / 11:26 PM IST

    Bihar Election Result 2025 Live: NDA को 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा में तीन-चौथाई बहुमत, 200 से अधिक सीटों पर जीत

    बिहार विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने शुक्रवार को तीन-चौथाई बहुमत हासिल कर लिया। चुनाव आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध ताजा नतीजों के अनुसार 243 सदस्यीय सदन में गठबंधन ने अब तक 200 से अधिक सीटें जीत ली हैं। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) 89 सीट पर जीत दर्ज कर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। उसके सहयोगी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने 85 सीटें जीती हैं। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) ने 19 सीटें जीती है।

    पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) ने पांच सीट जीतीं, जबकि उपेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने 4 सीट जीतींRJD खेमे से उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, राज्य सरकार के मंत्री प्रेम कुमार, महेश्वर हज़ारी, संजय सरावगी और भाजपा उम्मीदवार मैथिली ठाकुर प्रमुख विजेताओं में शामिल हैं

    विपक्षी कैंप की ओर से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता और महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के चेहरे तेजस्वी यादव, दिवंगत मोहम्मद शाहाबुद्दीन के पुत्र ओसामा शाहाब और भाकपा (माले) लिबरेशन के संदीप सौरव प्रमुख विजेताओं में रहे

    महागठबंधन में आरजेडी 25 सीट जीती है। जबकि कांग्रेस ने छह सीट जीती हैंभाकपा (माले) लिबरेशन को दो और माकपा को एक सीट मिली हैहैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली एआईएमआईएम ने पांच सीट जीतीं

    भाजपा और जदयू ने 101-101 सीट पर चुनाव लड़ा था। जबकि उनकी सहयोगी लोजपा (आरवी) 28 सीट पर मैदान में उतरी थीमहागठबंधन में आरजेडी ने 141 सीट पर, कांग्रेस ने 61 और भाकपा (माले) लिबरेशन ने 20 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए थे।

      NOVEMBER 14, 2025 / 10:28 PM IST

      Bihar Election Result 2025 Live: 'बिहार चुनाव शुरू से ही निष्पक्ष नहीं था'; राहुल गांधी ने रिजल्ट को बताया चौंकाने वाला

      कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे को चौंकाने वाला करार दिया। साथ ही कहा कि विपक्षी गठबंधन एक ऐसे चुनाव में जीत हासिल नहीं कर सका, जो शुरू से ही निष्पक्ष नहीं था। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल ने X पर पोस्ट किया, "मैं बिहार के उन करोड़ों मतदाताओं का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने महागठबंधन पर विश्वास जताया। बिहार का यह परिणाम वाकई चौंकाने वाला है। हम एक ऐसे चुनाव में जीत हासिल नहीं कर सके, जो शुरू से ही निष्पक्ष नहीं था।"

      उन्होंने लिखा कि यह संविधान और लोकतंत्र की रक्षा की लड़ाई है राहुल ने कहा, "कांग्रेस पार्टी और विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' इस परिणाम की गहराई से समीक्षा करेंगे और लोकतंत्र को बचाने के अपने प्रयासों को और अधिक प्रभावी बनाएंगे" बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस मात्र छह सीटों पर सिमट गईवहीं, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को 200 से अधिक सीट हासिल हुईं
        NOVEMBER 14, 2025 / 9:49 PM IST

        Bihar Election Result 2025 Live: 'आज तेजस्वी फेलस्वी हो गए: महागठबंधन की करारी हार पर तेज प्रताप का तंज

        बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रमुख लालू प्रसाद के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव शुक्रवार को महुआ विधानसभा सीट पर तीसरे स्थान पर रहे। लेकिन उन्होंने महागठबंधन की करारी हार पर अपने छोटे और RJD नेता तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जयचंदों ने RJD को भीतर से खोखला कर दिया, बर्बाद कर दिया। इसी वजह से आज तेजस्वी 'फेलस्वी' हो गया।

          NOVEMBER 14, 2025 / 9:28 PM IST

          Bihar Election Result 2025 Live: 'बिहार के मतदाताओं ने राहुल गांधी के वोट चोरी आरोपों को खारिज किया'

          बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को मिली प्रचंड जीत पर खुशी जताते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव और राज्य प्रभारी विनोद तावड़े ने शुक्रवार को कहा कि बिहार की जनता ने राहुल गांधी के वोट चोरी संबंधी दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया।

            NOVEMBER 14, 2025 / 9:07 PM IST

            Bihar Election Result 2025 Live: विजय कुमार सिन्हा लखीसराय सीट से 24,940 मतों से जीते

            बिहार के उपमुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के सीनियर नेता विजय कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को लखीसराय सीट पर 24,940 मतों से जीत दर्ज की। चुनाव आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, सिन्हा ने कांग्रेस के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अमरेश कुमार को हराया। विजय कुमार सिन्हा को 1,22,408 वोट मिले। जबकि अमरेश कुमार को 97,468 वोट मिले। जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार सूरज कुमार 8,722 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे।

              NOVEMBER 14, 2025 / 8:46 PM IST

              Bihar Election Result 2025 Live: "पश्चिम बंगाल से भी BJP 'जंगल राज' को उखाड़ फेंकेगी"; पीएम मोदी बोले- बिहार ने रास्ता बना दिया

              प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि बिहार चुनावों में एनडीए की भारी जीत ने अगले साल होने वाले पश्चिम बंगाल चुनावों का मार्ग प्रशस्त कर दिया है। नई दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में एनडीए की विजय रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने घोषणा कहा कि जिस तरह बीजेपी ने बिहार को बदला। उसी तरह बीजेपी बंगाल में भी "जंगल राज" को खत्म करेगी। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि इस जीत ने एक नया 'एमवाई- महिला और यू'फॉर्मूला दिया है और जनता ने 'जंगल राज' वालों के सांप्रदायिक एमवाई फॉर्मूले" को खारिज कर दिया है

              बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की भारी जीत की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "गंगा बिहार से होकर बंगाल तक पहुंचती हैबिहार ने बंगाल में BJP की जीत का मार्ग भी प्रशस्त कर दिया हैमैं बंगाल के भाइयों-बहनों को भी आश्वस्त करता हूं कि अब आपके साथ मिलकर भाजपा पश्चिम बंगाल से भी जंगल राज को उखाड़ फेंकेगी।"

              पीएम मोदी ने भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार वह धरती है जिसने भारत को लोकतंत्र की जननी होने का गौरव दियाआज इसी धरती ने यह सुनिश्चित किया कि लोकतंत्र पर हमला करने वाले लोगों को धूल चटायी जाए।

                NOVEMBER 14, 2025 / 8:36 PM IST

                Bihar Election Result 2025 Live: कांग्रेस 'मुस्लिम-लीगी माओवादी कांग्रेस’ यानी MMC बन गई है: PM मोदी

                नई दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में एनडीए की विजय रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस के पास देश के लिए कोई पॉजिटिव विजन नहीं है। सच्चाई यह है कि आज कांग्रेस 'मुस्लिम-लीगी माओवादी कांग्रेस’ यानी MMC बन गई है। इस दौरान पीएम मोदी ने यह भी कहा, "मुझे आशंका है, हो सकता है... आगे कांग्रेस का एक और बड़ा विभाजन हो।"

                  NOVEMBER 14, 2025 / 8:08 PM IST

                  Bihar Election Result 2025 Live: 'कांग्रेस का एक और बड़ा विभाजन हो सकता है'; पीएम मोदी का बड़ा बयान

                  बिहार में प्रचंड जीत के बाद बीजेपी मुख्यालय पहुंचे पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के पास देश के लिए कोई पॉज़िटिव विज़न नहीं है। सच्चाई यह है कि आज कांग्रेस 'मुस्लिम-लीगी माओवादी कांग्रेस’ यानी MMC बन गई है। इस दौरान पीएम मोदी ने यह भी कहा, "मुझे आशंका है, हो सकता है... आगे कांग्रेस का एक और बड़ा विभाजन हो।"

                    NOVEMBER 14, 2025 / 7:55 PM IST

                    Bihar Election Result 2025 Live: 'बिहार के मतदाताओं ने SIR को भारी समर्थन दिया'

                    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बिहार और तेज रफ्तार से आगे बढ़ेगा। साथ ही कहा कि बिहार निवेश आएगा और इसका विस्तार होगा। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार के मतदाताओं ने एसआईआर को भारी समर्थन दिया है। अब सभी दलों का कर्तव्य है कि वे मतदाता सूचियों की गड़बड़ियों को दूर करने के लिए अपने कार्यकर्ताओं को सक्रिय करें।

                      NOVEMBER 14, 2025 / 7:41 PM IST

                      Bihar Election Result 2025 Live: 'जमानत पर चल रहे लोगों का बिहार की जनता साथ नहीं देगी'; कांग्रेस-RJD पर बरसे पीएम मोदी

                      पीएम मोदी ने कहा कि बिहार वो धरती है, जिसने भारत को लोकतंत्र की जननी होने का गौरव दिया है। उन्होंने कहा कि आज उसी धरती ने लोकतंत्र पर हमला करने वाली ताकतों को धूल चटाई है। पीएम मोदी ने कहा कि बिहार ने फिर दिखाया है, 'झूठ हारता है - जनविश्वास जीतता है'। बिहार ने डंके की चोट पर ​कह दिया है, जमानत पर चल रहे लोगों का जनता साथ नहीं देगी।

                        NOVEMBER 14, 2025 / 7:30 PM IST

                        Bihar Election Result 2025 Live: 'M-Y का नया फॉर्मूला है महिला और यूथ'; पीएम मोदी ने बिहार के युवाओं का जताया आभार

                        प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के बीजेपी मुख्यालय में अपने संबोधन के दौरान कहा कि भारी जीत और अटूट समर्थन ने बिहार में गर्दा उड़ा दिया है। साथ ही कहा कि बिहार में कुछ ​दलों ने तुष्टिकरण वाला MY फॉर्मूला बनाया था। लेकिन आज की जीत ने एक नया सकारात्मक 'MY फॉर्मूला दिया है, और ये है...महिला और यूथ।

                          NOVEMBER 14, 2025 / 7:19 PM IST

                          Bihar Election Result 2025 Live: पीएम मोदी ने 'जय छठी मैया' से शुरू किया संबोधन, विपक्ष पर साधा निशाना

                          प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के बीजेपी मुख्यालय में 'जय छठी मैया' के साथ अपना संबोधन शुरू किया। इस दौरान कांग्रेस और आरजेडी पर जमकर निशान साधा। साथ ही कहा कि बिहार के लोगों ने विकसित बिहार के लिए मतदान किया है।

                            NOVEMBER 14, 2025 / 7:06 PM IST

                            Bihar Election Result 2025 Live: पीएम मोदी ने गमछा लहराकर बिहार की जनता का जताया आभार, थोड़ी देर में शुरू होगा संबोधन

                            बिहार में प्रचंड जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अभिनंदन किया। बीजेपी मुख्यालय पहुंचने पर पीएम मोदी ने गमछा लहराकर बिहार के लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया।

                              NOVEMBER 14, 2025 / 6:53 PM IST

                              Bihar Election Result 2025 Live: बीजेपी मुख्यालय पहुंचे पीएम मोदी, थोड़ी देर में शुरू होगा संबोधन

                              प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के बीजेपी मुख्यालय पहुंच गए हैं। वह थोड़ी पार्टी बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी ने शुक्रवार को बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के प्रचंड जीत की ओर अग्रसर होने को सुशासन, विकास, जन-कल्याण की भावना और सामाजिक न्याय की जीत करार दिया।

                                NOVEMBER 14, 2025 / 6:48 PM IST

                                Bihar Election Result 2025 Live: नोटा का बटन दबाने वालों की संख्या में इजाफा

                                बिहार विधानसभा चुनाव में 'इनमें में से कोई नहीं' यानी नोटा का बटन दबाने वालों की संख्या इस बार पिछली बार की तुलना में मामूली रूप से बढ़ी है। लेकिन फिर भी 2015 से काफी कम है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, मतदान के दौरान कुल मतदाताओं में से 1.81 प्रतिशत यानी 6,65,870 ने नोटा का बटन दबाया। बिहार में 7.45 करोड़ से अधिक मतदाता हैं। साल 2020 में लगभग 7,06,252 लोगों ने विधानसभा चुनाव में नोटा दबाया था, जो कुल डाले गए मतों का 1.68 प्रतिशत था। साल 2015 में नोटा दबाने वालों की संख्या 9.4 लाख थी, जो मतदान करने वाले कुल 3.8 करोड़ मतदाताओं का 2.48 प्रतिशत थी

                                  NOVEMBER 14, 2025 / 6:38 PM IST

                                  Bihar Chunav Result 2025 Live: गोविंदपुर सीट से LJP(R) की जीत

                                  गोविंदपुर विधानसभा सीट से LJP(R) उम्मीदवार बिनीता मेहता ने भारी वोटों से जीत हासिल की। 9840 वोटों से विजयी हुईं। त्रिकोणीय मुकाबले में मौजूदा विधायक कामरान और पूर्व विधायक पूर्णिमा यादव दोनों को पछाड़ दिया। DDC प्रियंका रानी ने बिनीता मेहता को जीत का सर्टिफिकेट भी दिया।

                                    NOVEMBER 14, 2025 / 6:25 PM IST

                                    Bihar Election Result 2025 Live: BJP हेडक्वार्टर में पहुंचने वाले हैं PM मोदी

                                    बिहार चुनाव में NDA की प्रचंड जीत पर बीजेपी मुख्यालय में PM मोदी के स्वागत की तैयारी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पार्टी प्रमुख जेपी नड्डा भी दिल्ली में पार्टी हेडक्वार्टर पर पहुंच चुके हैं। अब से कुछ देर में प्रधानमंत्री मोदी समर्थकों को संबोधित भी करेंगे।

                                      NOVEMBER 14, 2025 / 6:22 PM IST

                                      Bihar Election Result 2025 Live: बिहार चुनाव के नतीजों पर क्या बोले नीतीश कुमार

                                      CM नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में राज्यवासियों ने हमें भारी बहुमत देकर हमारी सरकार के प्रति विश्वास जताया है। इसके लिए राज्य के सभी सम्मानित मतदाताओं को मेरा नमन, हृदय से आभार और धन्यवाद।

                                      उन्होंने कहा, "आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को उनसे मिले सहयोग के लिए उनका नमन करते हुए हृदय से आभार और धन्यवाद।

                                      नीतीश ने कहा, "NDA गठबंधन ने इस चुनाव में पूरी एकजुटता दिखाते हुए भारी बहुमत हासिल किया है। इस भारी जीत के लिए NDA गठबंधन के सभी साथियों- चिराग पासवान जी, जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा जी को भी धन्यवाद और आभार।

                                      आप सबके सहयोग से बिहार और आगे बढ़ेगा और बिहार देश के सबसे ज्यादा विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल होगा।

                                        NOVEMBER 14, 2025 / 6:11 PM IST
                                        Bihar Chunav Result 2025 Live: सीवान की सभी आठ सीटों के नतीजे आएसीवान के कुल आठ सीटों में से 7 पर NDA का कब्जा
                                        1. सीवान सदर से भाजपा के मंगल पांडेय जीते,राजद के अवध बिहारी चौधरी हारे
                                        2. दरौली से लोजपा के विष्णु देव पासवान जीते, CPIML के सत्यदेव राम हारे
                                        3. जिरादेई से JDU के भीष्म प्रताप सिंह जीते,माले के अमरजीत कुशवाहा हारे
                                        4. गोरेयाकोठी से भाजपा के देवेशकांत सिंह जीते, राजद के अनवारूल हक हारे
                                        5. बड़हरिया से DJU के इंद्रदेव पटेल जीते,राजद के अरुण गुप्ता हारे
                                        6. रघुनाथपुर से RJD के ओसामा सहाब जीते, JDU के विकास कुमार सिंह उर्फ जीसू सिंह हारे
                                        7. दरौधा से बीजेपी के करणजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह जीते,माले के अमरनाथ यादव हारे
                                        8. महाराजगंज से JDU के हेमनारायण साह जीते,राजद के विशाल जायसवाल हारे
                                          NOVEMBER 14, 2025 / 6:03 PM IST

                                          Bihar Chunav Result 2025 Live: कदवा में JDU की जीत

                                          कटिहार जिले की कदवा विधानसभा सीट से JDU प्रत्याशी दुलालचंद गोस्वामी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के शकील अहमद को लगभग 18,000 वोट से हरा दिया।

                                            NOVEMBER 14, 2025 / 5:25 PM IST

                                            Bihar Chunav Result 2025 Live: PM मोदी ने बिहार की जीत पर जनता का किया धन्यवाद

                                            बिहार चुनाव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहली प्रतिक्रिया आई, उन्होंने X पर एक पोस्ट लिखा,

                                            "सुशासन की जीत हुई है।

                                            विकास की जीत हुई है।

                                            जन-कल्याण की भावना की जीत हुई है।

                                            सामाजिक न्याय की जीत हुई है।

                                            बिहार के मेरे परिवारजनों का बहुत-बहुत आभार, जिन्होंने 2025 के विधानसभा चुनावों में एनडीए को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व जीत का आशीर्वाद दिया है। यह प्रचंड जनादेश हमें जनता-जनार्दन की सेवा करने और बिहार के लिए नए संकल्प के साथ काम करने की शक्ति प्रदान करेगा।

                                            मैं एनडीए के प्रत्येक कार्यकर्ता का आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने अथक परिश्रम किया है। उन्होंने जनता के बीच जाकर हमारे विकास के एजेंडे को सामने रखा और विपक्ष के हर झूठ का मजबूती से जवाब दिया। मैं उनकी हृदय से सराहना करता हूं!"

                                              NOVEMBER 14, 2025 / 4:58 PM IST

                                              Bihar Chunav Result 2025 Live: दूसरे चरण की 122 सीटों पर NDA को बढ़त

                                              बिहार चुनाव के नतीजों में NDA की आंधी आ गई। बड़ी बात ये है कि दूसरे चरण में जिन 122 सीटों पर मतदान हुआ था, वहां भी NDA को ही बढ़त मिल रही है। 101 सीटों पर NDA आगे चल रही है और महागठबंधन को सिर्फ 16 सीटों पर बढ़त मिली है। 5 सीटों पर अन्य आगे चल रहे हैं।

                                                NOVEMBER 14, 2025 / 4:52 PM IST

                                                Bihar Chunav Result 2025 Live: JDU की विभा देवी की जीत तय

                                                नवादा विधानसभा सीट से JDU उम्मीदवार विभा देवी की जीत लगभग तय हो गई है। बस औपचारिक ऐलान होना ही बाकी है। हिसुआ से अनिल सिंह काफी आगे,अंतिम दौर का वोटों की गिनती जारी है। रजौली से NDA के बिमल राजवंशी आगे, अंतिम दौर की गिनती जारी।

                                                  NOVEMBER 14, 2025 / 4:41 PM IST

                                                  Bihar Chunav Result 2025 Live: NDA की जीत पर BJP की पहली प्रतिक्रिया

                                                  NDA की बड़ी जीत के बाद बिहार बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, सबके परिश्रम के बाद बिहार की जनता ने अपना आशीर्वाद NDA को दिया है। बीजेपी प्रभारी की मुझे जिम्मेवारी दी गई थी। हम सब ने मिल कर इसे सफल किया। नीतीश सरकार और केंद्र सरकार योजना पर प्रामाणिकता से काम करते रहे। जीविका दीदी को 10,000 या वृद्धा पेंशन के लिए लोगों ने NDA को बहुमत नहीं दिया बल्कि पहले से चल रहीं योजनों से जनता को जो लाभ हुआ, ये उसका नजीता है।

                                                    NOVEMBER 14, 2025 / 4:08 PM IST

                                                    Bihar Election Result 2025 Live: नीतीश कुमार को CM बनाने पर BJP की चुप्पी!

                                                    बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एक बहुत बड़ी खबर ये आ रही है कि BJP नेता नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर कुछ भी खुलकर नहीं बोल रहे हैं। नतीजों के बाद बीजेपी के बिहार चुनाव प्रभारी विनोद तावड़े ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की इस दौरान उनसे मुख्यमंत्री को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा, "समय आने पर सब पता चल जाएगा।"

                                                    उधर दूसरे तरफ JDU ने पटना की सड़कों से लेकर सोशल मीडिया तक पर नीतीश कुमार को ही मुख्यमंत्री बनाए जाने की मजबूत दावेदारी पेश कर दी है। इससे पहले NDA के साथी नेता उपेंद्र कुशवाहा भी कह चुके हैं कि नीतीश कुमार ही बिहार की नई सरकार के मुख्यमंत्री होंगे।

                                                      NOVEMBER 14, 2025 / 4:02 PM IST

                                                      Bihar Election Result 2025 Live: CM नीतीश कुमार के घर पर हलचल तेज

                                                      बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सरकारी आवास पर हलचल तेज हो गई है। डिप्टी CM सम्राट चौधरी पहुंचे CM आवास। तारापुर विधानसभा सीट से सम्राट चौधरी ने बड़ी जीत हासिल कर ली है।

                                                        NOVEMBER 14, 2025 / 3:48 PM IST

                                                        Bihar Election Result 2025 Live: कांग्रेस सिर्फ 1 सीट पर आगे

                                                        बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस हालत बहुत ज्यादा ही खराब है। महागठबंधन में कांग्रेस 61 सीटों पर लड़ी, लेकिन अब स्थिति ये है कि रुझानों में वो केवल 1 ही सीट पर आगे चल रही है।

                                                          NOVEMBER 14, 2025 / 3:35 PM IST

                                                          Bihar Election Result 2025 Live: हरनौत से 10वीं बार JDU उम्मीदवार की जीत

                                                          हरनौत विधानसभा से JDU के उम्मीदवार हरि नरायण सिंह ने 10वीं बार जीत हासिल की। उन्होंने 47909 वोट से कांग्रेस के अरुण बिंद को चुनावा हराया है। हरि नरायण सिंह को कुल 105975 वोट मिले।

                                                            NOVEMBER 14, 2025 / 3:33 PM IST

                                                            Bihar Election Result 2025 Live: NDA की बढ़त पर हजारीबाग में खुशी

                                                            बिहार में NDA की बढ़त पर हजारीबाग में खुशी का माहौल। भाजपा सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि जनता का समर्थन पहले से साफ था। सांसद ने कहा कि बिहार में महागठबंधन आता, तो जंगल राज भी लौट आता। बिहार के मतदाताओं ने विकास और बेहतर शासन के लिए मतदान किया है। मनीष जायसवाल ने पूरे एनडीए को दी बधाई और कहा- बिहार अब देखेगा विकास की नई गति

                                                              NOVEMBER 14, 2025 / 3:28 PM IST

                                                              Bihar Chunav Result 2025 Live: राहुल की यात्रा वाली 183 सीटों पर भी NDA आगे

                                                              बिहार विधानसभा चुनाव की नतीजों मे सभी को चौंका दिया और इन नतीजों का सबसे बड़ा झटका तो राहुल गांधी को लगेगा, जब उन्हें ये मालूम पड़ेगा कि बिहार की जिन 183 सीटों पर उनकी यात्रा का असर होता, उन पर भी NDA को ही बढ़त मिली है।

                                                              चिनाव नतीजों के रुझान में इन 183 सीटों में से 160 पर NDA आगे चल रहा है। जबिक महागठबंधन सिर्फ 20 सीटों पर ही आगे है और बाकी 3 सीटों पर अन्य हैं।

                                                                NOVEMBER 14, 2025 / 2:59 PM IST

                                                                Bihar Chunav Result 2025 Live: बेतिया से BJP के रेणु देवी जीतीं

                                                                बिहार की बेतिया विधानसभा सीट से BJP की रेणु देवी जीत गई हैं। उन्होंने करीब 22000 वोटों से कांग्रेस के वसी अहमद को हराया है। फिलहाल आधिकारिक ऐलान होना अभी बाकी।

                                                                  NOVEMBER 14, 2025 / 2:46 PM IST

                                                                  Bihar Chunav Result 2025 Live: बछवारा से BJP उम्मीदवार जीते

                                                                  बिहार चुनाव की बछवारा विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सुरेंद्र मेहता जीते। निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के गरीबदास को हराया। अधिकारीक घोषणा होना अभी बाकी।

                                                                    NOVEMBER 14, 2025 / 2:37 PM IST
                                                                    Bihar Chunav Result 2025 Live: भागलपुर में BJP का दबदबाबिहार विधानसभा चुनाव में NDA की जबरदस्त जीत होने वाली है। पार्टी 200 सीटों पर आगे चल रही है। ऐसे में अगर इलाकों की बात करें, तो भागलपुर में NDA का दबदबा दिख रहा है। इस इलाके में विधानसभा की 27 सीटें हैं।
                                                                    • NDA- 25 सीटों पर आगे
                                                                    • महागठबंधन- 2 सीटों पर आगे
                                                                      NOVEMBER 14, 2025 / 2:29 PM IST

                                                                      Bihar Chunav Result 2025 Live: पूर्वी चंपारण में LJP(R) की जीत

                                                                      बिहार चुनाव के नतीजों में पूर्वी चंपारण के गोविंदगंज विधानसभा की वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है। यहां LJP(R) के प्रत्याशी राजू तिवारी ने बंपर जीत हासिल की है। कांग्रेस प्रत्याशी शशि भूषण राय को हराया। चंपारण में LJP(R) का खाता खुला।

                                                                        NOVEMBER 14, 2025 / 2:21 PM IST

                                                                        Bihar Election Result 2025 Live: मोकामा से अनंत सिंह की जीत, घर पर मन रहा जश्न

                                                                        मोकामा विधानसभा सीट से JDU उम्मीदवार अनंत सिंह की 29,700 वोटों से जबरदस्त जीत। अनंत सिंह के आवास पर भारी भीड़ जुटी है। जीत की खुशी में कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं। उनके घर से लेकर सड़क तक हार्डिंग लगा दिए हैं, गाड़ियों की लंबी कतार लगी है। हजारों समर्थक अनंत सिंह के घर पर मौजूद हैं। आतिशबाजी की भी तैयारी हो रही है।

                                                                          NOVEMBER 14, 2025 / 2:00 PM IST
                                                                          Bihar Election Result 2025 Live: गया जिले की 10 विधनसभा सीटों का हाल देखिए
                                                                          1. इमामगंज विधानसभा से HAM पार्टी से दीपा कुमारी 15वें राउंड मे 12340 वोट से आगे, यहां RJD से ऋतु प्रिया चौधरी पीछे।
                                                                          2. बाराचट्टी से HAM पार्टी से ज्योति मांझी 10वें राउंड में 975 वोट से आगे, यहां RJD की तनुश्री कुमारी पीछे चल रही हैं।
                                                                          3. गुरुआ विधनसभा से 11 राउंड में BJP 9119 वोट से आगे। यहां से RJD के विनय यादव पीछे।
                                                                          4. गया टाउन से BJP के प्रेम कुमार 14वें राउंड में 15000 वोट से आगे, यहां से कांग्रेस के मोहन श्रीवास्तव पीछे।
                                                                          5. वजीरगंज से बीजेपी की बीरेंद्र सिंह 13 राउंड में 11010 वोट से आगे, यहां कांग्रेस के अवधेश सिंह पीछे।
                                                                          6. शेरघाटी से LJP(R) के उदय कुमार सिंह 11 राउंड में 4584 वोट से आगे, यहां से RJD के प्रमोद कुमार वर्मा पीछे
                                                                          7. बोध गया से LJP(R) के श्यामदेव पासवान 23वें राउंड में 5143 वोट से आगे, यहां से RJD के कुमार सर्वजीत पीछे
                                                                          8. टेकारी से RJD के अजय कुमार 12वें राउंड में 9693 वोटों से आगे, यहां HAM पार्टी से अनिल कुमार लगातार पीछे चल रहे है।
                                                                          9. बेलागंज से RJD के विश्वनाथ कुमार सिंह 17वे राउंड में 5403 वोट से आगे, यहां JDU की मनोरमा देवी पीछे चल रही हैं।
                                                                          10. अतरी विधनसभा से HAM पार्टी के रोमित कुमार 10वें राउंड में 19014 वोट से आगे चल रहे हैं।
                                                                            NOVEMBER 14, 2025 / 1:47 PM IST
                                                                            Bihar Election Result 2025 Live: मुजफ्फरपुर जिले की सीटों पर कौन आगे?
                                                                            • - गायघाट: 13 राउंड की गिनती के बाद JDU की कोमल सिंह 14765 वोटों से आगे
                                                                            • - औराई: 17 राउंड की गिनती के बाद बीजेपी की रमा निषाद 34016 वोटों से आगे
                                                                            • - मीनापुर: 14 राउंड के गिनती के बाद JDU के अजय कुशवाहा 24357 वोटों से आगे
                                                                            • - बोचहां: 14 राउंड की गिनती के बाद LJP(R) की बेबी कुमारी 14561 वोटों से आगे
                                                                            • - सकरा: 11 राउंड की गिनती के बाद JDU के आदित्य 8953 वोटों से आगे
                                                                            • - कुढ़नी: 11 राउंड की गिनती के बाद RJD के सुनील सुमन 2169 वोटों से आगे
                                                                            • - मुजफ्फरपुर: 13 राउंड के बाद बीजेपी के रंजन कुमार 15173 वोटों से आगे
                                                                            • - कांटी: 12 राउंड के बाद JDU के अजीत कुमार 14637 वोटों से आगे
                                                                            • - बरुराज: 18 राउंड के बाद बीजेपी के अरुण सिंह 21081 वोटों से आगे
                                                                            • - पारु: 13 राउंड के बाद RJD के शंकर यादव 17807 वोटों से आगे
                                                                            • - साहेबगंज: 23 राउंड के बाद बीजेपी के राजू सिंह 6829 वोटों से आगे
                                                                              NOVEMBER 14, 2025 / 1:36 PM IST

                                                                              Bihar Election Result 2025 Live: मुकेश सहनी का डिप्टी CM बनने का सापना टूटा

                                                                              विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी का डिप्टी CM बनने का सपना चूर-चूर होता नजर आ रहा है। VIP ने इस चुनाव में 15 उम्मीदवार मैदान में उतारे थे, लेकिन अभी तक एक भी सीट पर पार्टी को बढ़त मिलती नहीं दिख रही है।

                                                                                NOVEMBER 14, 2025 / 1:32 PM IST

                                                                                Bihar Election Result 2025 Live: बिहार चुनाव का पहला नतीजा JDU के पक्ष में

                                                                                बिहार विधानसभा चुनाव का पहला नतीजा आ गया, जो JDU के पक्ष में गया है। केसरिया सीट से JDU की शालिनी मिश्रा जीत गई हैं। उन्होंने VIP के वरुण विजय को हराया है।

                                                                                  NOVEMBER 14, 2025 / 1:29 PM IST

                                                                                  Bihar Election Result 2025 Live: कदवा में सबसे ज्यादा वोटों का अंतर

                                                                                  बिहार की कदवा विधानसभा सीट पर इस वक्त हार जीत का सबसे ज्यादा और बड़ा अंतर है। यहां 11 राउंट की गिनती पूरी हो चुकी है। JDU के दुलाल चंद्र गोस्वामी 26024 वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं। उन्हें अभी तक 55809 वोट मिले हैं। कांग्रेस के शकील अहमद खान 29785 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

                                                                                    NOVEMBER 14, 2025 / 12:56 PM IST

                                                                                    Bihar Election Result 2025 Live: अतरी सीट पर मांझी की पार्टी आगे

                                                                                    अतरी विधानसभा सीट पर आठ राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। वहां HAM के रोमित कुमार 14445 वोटों से आगे चल रहे हैं। RJD बैजयंती देवी 23228 वोट पाकर पीछे हैं। जन सुराज के शैलेंद्र कुमार 1092 वोट के साथ तीसरे नंबर पर हैं।

                                                                                      NOVEMBER 14, 2025 / 12:38 PM IST

                                                                                      Bihar Election Result 2025 Live: भाजपा दल नहीं छल है: अखिलेश यादव

                                                                                      बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों पर UP के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का बयान आया है। उन्होंने X पर एक पोस्ट में लिखा, "बिहार में जो खेल SIR ने किया है, वो ही पश्चिम बंगाल, तमिलनाडू, यूपी और बाकी जगह पर अब नहीं हो पायेगा, क्योंकि इस चुनावी साजिश का अब भंडाफोड़ हो चुका है। अब आगे हम ये खेल, इनको नहीं खेलने देंगे। CCTV की तरह हमारा ‘PPTV’ मतलब ‘PDA प्रहरी’ चौकन्ना रहकर भाजपाई मंसूबों को नाकाम करेगा। भाजपा दल नहीं छल है।"

                                                                                        NOVEMBER 14, 2025 / 12:33 PM IST

                                                                                        Bihar Election Result 2025 Live: मुस्लिम निर्णायक सीटों पर भी NDA आगे

                                                                                        बिहार विधानसभा के चुनाव में NDA का महातूफान दिखाई दे रहा है। रुझानों में NDA 190 से ज्यादा सीटों पर आग चल रहा है। हालांकि, उससे भी बड़ी बात ये है कि मुस्लिम निर्णायक सीटों पर भी NDA को सबसे ज्यादा बढ़त मिलती दिख रही है। बिहार में ऐसी 53 सीट हैं, जहां मुस्लिम वोटर निर्णायक हैं।

                                                                                        NDA- 40 सीटों पर आगे

                                                                                        महागठबंधन- 10 सीटों पर आगे

                                                                                        अन्य- 3 सीटों पर आगे

                                                                                          NOVEMBER 14, 2025 / 12:22 PM IST
                                                                                          Bihar Election Result 2025 Live: सीमांचल में NDA का डंकाबिहार विधानसभा चुनाव में NDA प्रंचड जीत की ओर बढ़ चुका और उसका काफिला रोक पाना मुश्किल लग रहा है। रुझानों में सत्ताधारी गठबंधन दो तिहाई से ज्यादा बहुमत को पार कर चुका है। वहीं सीमांचल के इलाके में भी पार्टी की दबदबा दिख रहा है, क्योंकि यहां 37 सीटों में से 29 पर NDA को बढ़त है।
                                                                                          • NDA- 29 सीटों पर आगे
                                                                                          • महागठंबधन- 5 सीटों पर आगे
                                                                                          • अन्य- 3 सीटों पर आगे
                                                                                            NOVEMBER 14, 2025 / 12:01 PM IST
                                                                                            Bihar Election Result 2025 Live: सिर्फ इन 6 सीटों पर आगे कांग्रेसबिहार विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती में कांग्रेस काफी पिछड़ती हुई दिखाई दे रही है। चुनाव आयोग के मुताबिक, देश की सबसे पुरानी पार्टी महज 6 सीटों पर ही आगे चल रही है।
                                                                                            • वाल्मिकी नगर से सुरेंद्र प्रसाद 993 वोटों से आगे
                                                                                            • बेतिया से वाशी अहमद 684 वोटो से आगे
                                                                                            • मनिहारी से मनोहर प्रसाद सिंह 1712 वोटों से आगे
                                                                                            • बेगुसराय से अमिता भूषण 1621 वोटों से आगे
                                                                                            • बिक्रम से अनिल कुमार 1120 वोटों से आगे
                                                                                            • चेनारी से मंगल राम महज 221 वोटों से आगे
                                                                                              NOVEMBER 14, 2025 / 11:47 AM IST
                                                                                              Bihar Election Result 2025 Live: बड़ी सीटों पर बड़े चेहरों का क्या है हाल?
                                                                                              • राघोपुर से RJD के तेजस्वी यादव- 3016 वोटों से पीछे
                                                                                              • तारापुर से BJP के सम्राट चौधरी- 4790 वोटों से आगे
                                                                                              • लखीसराय से BJP के विजय सिन्हा- 3504 वोटों से आगे
                                                                                              • मोकामा से JDU के अनंत सिंह- 13634 वोटों से आगे
                                                                                              • अलीनगर से BJP की मैखिली ठाकुर- 8544 वोटों से आगे
                                                                                              • छपरा से RJD के शत्रुघन यादव उर्फ खेसारी यादव- 1627 वोटों से पीछे
                                                                                              • सीवान से BJP के मंगल पांडेय- 8780 वोटों से आगे
                                                                                              • रघुनाथपुर से RJD के ओसामा शाहब- 3478 वोटों से आगे
                                                                                                NOVEMBER 14, 2025 / 11:38 AM IST

                                                                                                Bihar Election Result 2025 Live: बिहार का एक ही स्टार नीतीश कुमार

                                                                                                बिहार विधानसभा चुनाव के रुझानों में NDA को प्रचंड बहुमत मिलने के संकेतों के बीच, पटना में नीतीश कुमार के पोस्ट लगने शुरू हो गए हैं। किसी पर लिखा है- बिहार का एक ही स्टार हर बार नीतीश कुमार, तो किसी पर लिखा है- बिहार मतलब नीतीश कुमार।

                                                                                                  NOVEMBER 14, 2025 / 11:30 AM IST

                                                                                                  Bihar Election Result 2025 Live: JDU दफ्तर में मनाया जा रहा जश्न

                                                                                                  पटना में JDU दफ्तर में जश्न मनाया जा रहा है, क्योंकि बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों में NDA को प्रचंड बहुमत मिलता दिख रहा है। JDU दफ्तर में मिठाइयां पहुंच चुकी हैं। रुझानों की बात करें तो NDA 189 सीटों पर आगे चल रहा है, जिसमें अकेले JDU 76 सीटों पर आगे चल रही है।

                                                                                                    NOVEMBER 14, 2025 / 11:17 AM IST

                                                                                                    Bihar Election Result 2025 Live: अस्थावां सीट पर JDU उम्मीदवार आगे

                                                                                                    अस्थावां विधानसभा सीट पर साता राउंड गिनती पूरी हो चुकी है। यहां JDU के जितेंद्र कुमार को 23451 वोट मिले हैं और 13272 वोटों से आगे चल रहे हैं। रवि रंजन कुमार को 10179 वोट मिले हैं और जन सुराज की लता सिंह को 5221 वोट पड़े हैं।

                                                                                                      NOVEMBER 14, 2025 / 11:11 AM IST

                                                                                                      Bihar Election Result 2025 Live: अरवल से BJP पीछे

                                                                                                      अरवल विधानसभा सीट पर तीसरे राउंड की गिनती जारी है। यहां से CPI (ML)(L) के महानंद सिंह को 1054 वोट मिले और वह 1347 वोटों से आगे चल रहे हैं। BJP के मनोज कुमार को 9201 मिले हैं।

                                                                                                        NOVEMBER 14, 2025 / 10:54 AM IST

                                                                                                        Bihar Election Result 2025 Live: आरा सीट पर संजय सिंह (टाइगर) आगे

                                                                                                        आरा विधानसभा सीट पर तीसरे राउंड की गिनती चल रही है। इस वक्त यहां से BJP के संजय सिंह (टाइगर) 288 वोटों से आगे चल रहे हैं। उन्हें अभी तक 10015 वीट मिले हैं। CPI (ML)L के कयामुद्दीन अंसारी 927 वोटों के साथ पीछे चल रे हैं और जन सुराज के डॉ. विजय कुमार गुप्ता भी को महज 529 वोट मिले हैं।

                                                                                                          NOVEMBER 14, 2025 / 10:31 AM IST

                                                                                                          Bihar Election Result 2025 Live: अररिया सीट पर JDU की शगुफ्ता अजीम आगे

                                                                                                          अररिया विधानसभा सीट पर पहले राउंड की वोटों की गिनती में JDU की शगुफ्ता अजीम को बढ़त। उन्हें अब तक 4612 वोटों मिले हैं और 2548 वोटों से आगे चल रही हैं। कांग्रेस के अबिदुर रहमान 2028 वोटों के साथ पीछे चल रहे हैं।

                                                                                                            NOVEMBER 14, 2025 / 10:19 AM IST

                                                                                                            Bihar Election Result 2025 Live: अमौर सीट पर दूसरे राउंड में JDU आगे

                                                                                                            अमौर विधानसभा सीट पर दूसरे राउंड की गिनती चल रही है। यहां से JDU के सबा जाफर 1355 वोटों से आगे चल रहे हैं और उन्हें अब तक 7149 वोट पड़े हैं। AIMIM के अख्तरउल ईमान को 594 वोट मिले और कांग्रेस के अब्दुल जलील मस्तान 3065 वोटों के साथ पीछे चल रहे हैं।

                                                                                                              NOVEMBER 14, 2025 / 10:11 AM IST

                                                                                                              Bihar Election Result 2025 Live: अलीनगर से मैथिली ठाकुर आगे

                                                                                                              अलीनगर विधानसभा सीट पर पहले राउंड की वोटों की गिनती चल रही है, इसमें BJP की मैथिली ठाकुर 1826 वोटों से आगे चल रही हैं और उन्हें अब तक 3794 वोट मिले हैं। RJD के बिनोद मिश्रा 1968 वोट मिले और जन सुराज के बिपलब कुमार चौधरी को महज 197 वोट ही मिले हैं।

                                                                                                                NOVEMBER 14, 2025 / 10:05 AM IST

                                                                                                                Bihar Election Result 2025 Live: अलौली में JDU उम्मीदवार आगे

                                                                                                                अलौली विधानसभा सीट पर पहले राउंड की गिनती चल रही है। यहां से JDU के राम चंद्र सदा को 4167 वोट मिले हैं और वह 2450 वोटों से आगे चल रहे हैं। रामबृक्ष सदा को 1717 वोट मिले हैं। जनसुराज पार्टी के अभिषेक कुमार काफी पीछे हैं।

                                                                                                                  NOVEMBER 14, 2025 / 10:02 AM IST

                                                                                                                  Bihar Election Result 2025 Live: अगिआंव से BJP के महेश पासवान आगे

                                                                                                                  अगिआंव विधानसभा सीट पर अभी पहले राउंड की गिनती चल रही है। बीजेपी के महेश पासवान 259 वोटों से आगे चल रहे हैं और उन्हें 320 वोट मिले हैं। CPI(ML)L के शिव प्रकाश रंज और जन सुराज के रमेश कुमार उनसे पीछे चल रहे हैं।

                                                                                                                    NOVEMBER 14, 2025 / 9:55 AM IST

                                                                                                                    Bihar Election Result 2025 Live: अररिया की सीटों पर कौन आगे, कौन पीछे

                                                                                                                    बिहार के अररिया जिले कि सिकटी विधानसभा सीट से VIP के हरिनारायण प्रामाणिक 1742 वोट से आगे चल रहे हैं। जोकीहाट से JDU के मंजर आलम 2,220 से आगे चल रहे हैं। फारबिसगंज से कांग्रेस के मनोज विश्वास 1436 वोट से आगे चल रहे हैं।

                                                                                                                      NOVEMBER 14, 2025 / 9:53 AM IST
                                                                                                                      Bihar Election Result 2025 Live: वैशीली में दूसरे राउंड की गिनतीदूसरे राउंड में वैशाली से RJD उम्मीदवार अजय कुशवाहा JDU के सिद्धार्थ पटेल से 204 वोट से आगे चल रहे हैं। रुझान कुछ इस प्रकार हैं-
                                                                                                                      • अजय कुशवाहा- 6292
                                                                                                                      • सिद्धार्थ पटेल- 6088
                                                                                                                      • संजीव सिंह- 1061
                                                                                                                        NOVEMBER 14, 2025 / 9:50 AM IST
                                                                                                                        Bihar Election Result 2025 Live: चुनाव आयोग के आंकड़ों में कौन कहां आगे बिहार विधानसभा चुनाव नतीजों के शुरुआती रुझानों में भेल ही NDA 156 सीटों पर आगे है, लेकिन चुनाव आयोग यानी ECI के आधिकारिक रुझानों में BJP सबसे बड़ी पार्टी बनी है। ECI की वेबसाइट- https://results.eci.gov.in/ के मुताबिक-
                                                                                                                        • BJP- 44
                                                                                                                        • JDU- 43
                                                                                                                        • RJD- 24
                                                                                                                        • LJP(R)- 12
                                                                                                                        • कांग्रेस- 6
                                                                                                                        • HAM- 3
                                                                                                                          NOVEMBER 14, 2025 / 9:41 AM IST

                                                                                                                          Bihar Election Result 2025 Live: जाले सीटे से BJP की जीवेश मिश्रा आगे

                                                                                                                          बिहार चुनाव के नतीजों के शुरुआती रुझानों में NDA बहुत आगे चल रही है। जाले सीट से BJP के जीवेश मिश्रा आगे चल रहे हैं, जबकि जनसुराज के रंजीत शर्मा और कांग्रेस के ऋषि मिश्रा पीछे चल रहे हैं। कुछ समय पहले जीवेश मिश्रा पर पत्रकार को पीटने का आरोप लगा था और उसका वीडियो भी वायरल हुआ था।

                                                                                                                            NOVEMBER 14, 2025 / 9:40 AM IST

                                                                                                                            Bihar Election Result 2025 Live: पूर्णिया जिली में कौन आगे, कौन पीछे?

                                                                                                                            पूर्णिया जिली की विधानसभा सीटों के नतीजे अभी इस प्रकार हैं-

                                                                                                                            धमदाहा से JDU प्रत्याशी लेसी सिंह 318 वोटों से आगे चल रही हैं। लेसी सिंह को 4127 वोट मिले। RJD के संतोष कुशवाहा को 3809 वोट पड़े।

                                                                                                                            रुपौली विधानसभा से JDU प्रत्याशी कलाधर मंडल 3620 वोट से आगे से आगे चल रहे हैं। कलाधर मंडल को 4884 वोट मिले, तो बीमा भारती को 1264 और शंकर सिंह को 1116 वोट पड़े।

                                                                                                                            अमौर से JDU प्रत्याशी सबा जफर 582 वोट से आगे हैं। सबा जफर को 3299 वोट मिले। AIMIM अख्तरुल इमान को 2717 वोट और कांग्रेस के जलील मस्तान को 1176 वोट पड़े।

                                                                                                                              NOVEMBER 14, 2025 / 9:37 AM IST

                                                                                                                              Bihar Election Result 2025 Live: 2015 जैसे होंगे इस बार के चुनाव नतीजे!

                                                                                                                              बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आ रहे हैं और शुरुआती रुझानों में NDA ने 150 सीटों का आंकड़ा पार कर लिया है, लेकिन वरिष्ठ पत्रकार कन्हैया भेल्लारी का कहना है कि अभी ये रुझान बहुत तेज पलटेंगे। उनका दावा है कि इस बार के नतीजे 2015 विधानसभा चुनाव के जैसे रहेंगे।

                                                                                                                              बता दें कि 2015 में RJD ने 80 सीटों पर जीत हासलि की थी। JDU को 71 सीट मिलीं और BJP 53 सीटों सिमट गई थी। उस दौरान RJD और JDU के साथ गठबंधन कर के सरकार बनाई थी।

                                                                                                                                NOVEMBER 14, 2025 / 9:27 AM IST

                                                                                                                                Bihar Election Result 2025 Live: वाल्मिकीनगर से JDU को बढ़त

                                                                                                                                बिहार विधासनभा चुनाव के नतीजे आ रहे हैं। वाल्मिकीनगर से JDU के रिंकू सिंह आगे चल रहे हैं। JDU उम्मीदवार पहले राउंड में 1200 वोट से आगे है। कांग्रेस के सुरेंद्र कुशवाहा वाल्मिकीनगर से पीछे चल रहे हैं।

                                                                                                                                  NOVEMBER 14, 2025 / 9:25 AM IST

                                                                                                                                  Bihar Election Result 2025 Live: हाजीपुर विधानसभा में BJP आगे

                                                                                                                                  वैशाली जिले की हाजीपुर विधानसभा चुनाव में वोटों गिनती चल रही है। BJP उम्मीदवार 4013 वोट से आगे, RJD उम्मीदवार देव कुमार चौरसिया पीछे।

                                                                                                                                  - रॉउंड- 1

                                                                                                                                  - टोटल वोट- 7713

                                                                                                                                    NOVEMBER 14, 2025 / 9:12 AM IST

                                                                                                                                    Bihar Election Result 2025 Live: 800 वोटों से BJP उम्मीदवार आगे

                                                                                                                                    बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आ रहा हैं। पूर्णिया जिली की बनमनखी विधानसभा सीट से BJP प्रत्याशी कृष्ण कुमार ऋषि पहले राउंड के गिनती में करीब 800 वोट से आगे चल रहे हैं।

                                                                                                                                      NOVEMBER 14, 2025 / 9:09 AM IST

                                                                                                                                      Bihar Election Result 2025 Live: महज 7 वोटों से आगे JDU उम्मीदवार

                                                                                                                                      मोतीहारी की केशरिया विधानसभा सीट पर पहले राउंड में JDU की उम्मीदवार शालिनी मिश्रा आगे चल रही हैं। हालांकि, सबसे बड़ी बात ये है कि वे महज 7 वोटों से ही आगे चल रही हैं।

                                                                                                                                        NOVEMBER 14, 2025 / 9:04 AM IST
                                                                                                                                        Bihar Election Result 2025 Live: 200 सीटों के रुझान आए, NDA को बढ़तबिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों में 200 सीटों के रुझान आ चुके हैं, जिसमें NDA बहुत तेज बढ़त बनाए हुए है।
                                                                                                                                        • NDA- 130 सीटों पर आगे
                                                                                                                                        • महागठबंधन- 66 सीटों पर आगे
                                                                                                                                        • जन सुराज- 3 सीटों पर आगे
                                                                                                                                          NOVEMBER 14, 2025 / 9:01 AM IST
                                                                                                                                          Bihar Election Result 2025 Live: मधेपुरा में RJD आगे चल रही है
                                                                                                                                          • मधेपुरा विधानसभा से RJD के प्रोफेसर चंद्रशेखर आगे
                                                                                                                                          • आलमनगर विधानसभा सीट से JDU के नरेंद्र नारायण यादव आगे
                                                                                                                                          • बिहारीगंज विधानसभा सीट से RJD की रेणु कुमारी आगे
                                                                                                                                          • सिंहेश्वर विधानसभा सीट से JDU के रमेश ऋषि आगे
                                                                                                                                            NOVEMBER 14, 2025 / 8:54 AM IST

                                                                                                                                            Bihar Election Result 2025 Live: महनार JDU आगे चल रही है

                                                                                                                                            बिहार चुनाव के नतीजे आ रहे हैं। महनार विधानसभा सीट से JDU के उमेश कुशवाहा, राजापाकर से JDU के महेंद्र राम, पातेपुर से BJP के लखेंद्र रौशन और महुआ से LJP(R) के संजय सिंह EVM के फर्स्ट राउंड में आगे चल रहे हैं।

                                                                                                                                              NOVEMBER 14, 2025 / 8:50 AM IST

                                                                                                                                              Bihar Election Result 2025 Live: नवादा में अभी भी नहीं शुरू हुई वोटिंग

                                                                                                                                              बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आ रहे हैं, लेकिन नवादा में अभी भी वोटिंग शुरू नहीं हुई है। जानकारी के मुताबिक, यहां अभी पोस्टल बैलेट की गिनती भी शुरू नहीं हुई है। अभी रुझानों के मुताबिक, NDA 110 सीटों पर, तो महागठबंधन 60 सीटों पर आगे चल रहा है।

                                                                                                                                                NOVEMBER 14, 2025 / 8:47 AM IST

                                                                                                                                                Bihar Election Result 2025 Live: काराकाट से JDU आगे

                                                                                                                                                काराकाट विधानसभा सीट से JDU उम्मीदवार महाबली सिंह आगे चल रहे हैं, जबकि CPI (ML) L के अरुण सिंह और जनसुराज के योगेंद्र सिंह पीछे चल रहे हैं। सीट पर अभी गिनती जारी है।  2020 में यहां से CPI (ML) L के अरुण कुशवाहा विजयी हुए थे, लेकिन इस बार शुरुआती रुझान JDU के पक्ष में जाते दिखाई दे रहे हैं।

                                                                                                                                                  NOVEMBER 14, 2025 / 8:43 AM IST
                                                                                                                                                  Bihar Election Result 2025 Live: NDA 86 सीटों पर आगे चल रहा हैNDA इस वक्त 86 सीटों पर आगे चल रही है। बड़ी बात ये है कि उसके दोनों डिप्टी सीएम आगे चल रहे हैं। लखीसराय से विजय सन्हा, तो तारापुर सीट से सम्राट चौधरी आगे चल रहे हैं। पार्टीवार आकंड़े हैं-
                                                                                                                                                  • BJP- 39
                                                                                                                                                  • JDU- 35
                                                                                                                                                  • LJP(R)- 5
                                                                                                                                                  • HAM- 3
                                                                                                                                                  • RLM- 4
                                                                                                                                                    NOVEMBER 14, 2025 / 8:36 AM IST

                                                                                                                                                    Bihar Election Result 2025 Live: महागठबंधन में VIP का खाता भी नहीं खुला

                                                                                                                                                    Bihar Election Result Live: महागठबंधन इस वक्त 45 सीटों परा आगे चल रही है। इसमें RJD को 32 सीटों पर बढत है, जबकि कांग्रेस 9 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। बड़ी बात है कि मुकेश सहनी की VIP का रुझानों में अभी खाता भी नहीं खुला है। CPI(ML)L 3 सीटों पर आगे और CPI को 1 सीट पर बढ़त है।

                                                                                                                                                      NOVEMBER 14, 2025 / 8:33 AM IST

                                                                                                                                                      Bihar Election Result 2025 Live: पूर्णिया में कौन आगे कौन पीछे?

                                                                                                                                                      पूर्णिया की धमदाहा विधानसभा सीटे से JDU प्रत्याशी लेसी सिंह आगे चल रही हैं। बनमनखी से BJP प्रत्याशी कृष्ण कुमार ऋषि आगे चल रहे हैं और बायसी से RJD प्रत्याशी अब्दुस सुबहान आगे।

                                                                                                                                                        NOVEMBER 14, 2025 / 8:30 AM IST

                                                                                                                                                        Bihar Election Result 2025 Live: मोकामा से अनंत सिंह आगे

                                                                                                                                                        Bihar Election Result Live: मोकामा से JDU के अनंत सिंह इस वक्त आगे चल रहे हैं। RJD की उम्मीदवार और सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवा काफी पीछे हैं। ये सीट इस पूरे चुनाव में चर्चाओं में रही क्योंकि यहां जन सुराज के समर्थक और पुराने नेता दुलार चंद यादव की हत्या हो गई थी, जिसके आरोप में अनंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया।

                                                                                                                                                          NOVEMBER 14, 2025 / 8:23 AM IST

                                                                                                                                                          Bihar Election Result 2025 Live: कौन कहां से आगे, कहां से पीछे?

                                                                                                                                                          सीवान से BJP के मंगल पांडेय आगे चल रहे हैं।

                                                                                                                                                          अलीनगर से मैथिली ठाकुर भी आगे चल रही हैं।

                                                                                                                                                          महुआ से तेज प्रताप यादव पीछे चल रहे हैं।

                                                                                                                                                            NOVEMBER 14, 2025 / 8:21 AM IST

                                                                                                                                                            Bihar Election Result 2025 Live: राघोपुर से तेजस्वी यादव आगे

                                                                                                                                                            राघोपुर सीट से तेजस्वी यादव आगे चल रहे हैं। राघोपुर तेजस्वी का पारिवारिक गढ़ है और वे मौजूदा विधायक भी हैं। ये एक हाई प्रोफाइल सीट है, जिस पर सभी निगाहें टिकी हैं।

                                                                                                                                                              NOVEMBER 14, 2025 / 8:18 AM IST

                                                                                                                                                              Bihar Election Result 2025 Live: जन सुराज एक सीट पर आगे

                                                                                                                                                              JDU 24 सीटों पर आगे।

                                                                                                                                                              RJD को 15 सीटों पर बढ़त

                                                                                                                                                              शुरुआती रुझान में जनसुराज का भी खाता खुला, 1 सीट पर PK की पार्टी को मिली बढ़त

                                                                                                                                                                NOVEMBER 14, 2025 / 8:16 AM IST

                                                                                                                                                                Bihar Election Result 2025 Live: NDA को 18 सीटों पर बढ़त

                                                                                                                                                                Bihar Election Result Live: शुरुआती रुझान में NDA 18 सीटों पर आगे चल रहा है। महागठबंधन को 15 सीटों पर बढ़त है। BJP और JDU 9-9 सीटों पर आगे चल रही है। RJD 12 सीटों पर, तो कांग्रेस दो पर आगे चल रही है।

                                                                                                                                                                  NOVEMBER 14, 2025 / 8:09 AM IST

                                                                                                                                                                  Bihar Election Result Live: तेजस्वी के समर्थकों ने मंदिर में पूजा

                                                                                                                                                                  Bihar Election Result Live: तेजस्वी यादव के समर्थक ने पटना के महावीर मंदिर में पूजा अर्चना की। समर्थक ने भगवान हनुमान से अपने नेता तेजस्वी यादव के मुख्यमंत्री बनने की कामना की। समर्थकों बोले, "आधे घंटे तक हमलोगों ने भगवान की पूजा की और कामना की।" अभी कुछ ही देर पहले तेजस्वी यादव ने भी थोड़ी देर पहले बयान दिया है कि हम ही सरकार बनाने जा रहे हैं।

                                                                                                                                                                    NOVEMBER 14, 2025 / 8:06 AM IST

                                                                                                                                                                    Bihar Chunav Result 2025 Live: मोतिहारी में वोटों की गिनती शुरू

                                                                                                                                                                    Bihar Election Result Live: मोतिहारी में भी वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की जा रही है। पूर्वी चंपारण की 12 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। इसके बाद 8.30 बजे से EVM के वोटों की गिनती शुरू होगी।

                                                                                                                                                                      NOVEMBER 14, 2025 / 8:03 AM IST

                                                                                                                                                                      Bihar Chunav Result 2025 Live: पटना एक एन कॉलेज में गिनती शुरू

                                                                                                                                                                      मतगणना केंद्र पर मतगणना शुरू हो चुकी है। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की जा रही है। पटना के एएन कॉलेज में भी वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। 8.30 बजे से EVM के वोटों की गिनती शुरू होगी। एएन कॉलेज में हर विधानसभा के लिए 14 टेबल पर गिनती शुरू।

                                                                                                                                                                        NOVEMBER 14, 2025 / 7:59 AM IST

                                                                                                                                                                        Bihar Chunav Result 2025 Live: वैशाली जिले की सभी 8 सीटों के स्ट्रॉन्ग रूम खुले

                                                                                                                                                                        Bihar Election Result Live: बिहार के वैशाली जिले की सभी 8 विधानसभा सीटों का स्ट्रांग रूम खोल दिया गया है। ऑब्जर्वर और मतगणना एजेंट की मौजूदगी में स्ट्रॉग रूम खोला गया। 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती होगी और फिर EVM के वोटों की गिनती होगी।

                                                                                                                                                                          NOVEMBER 14, 2025 / 7:56 AM IST

                                                                                                                                                                          Bihar Chunav Result 2025 Live: हम ही जीतने जा रहे हैं: तेजस्वी यादव

                                                                                                                                                                          बिहार चुनाव के नतीजों से पहले तेजस्वी यादव अपनी बड़ी बहन मीसा भारती के साथ राबड़ी देवे के आवास से बाहर निकले। इस दौरान उन्होंने बड़ा बयान दिया और कहा बदलाव होगा हम लोग जितने जा रहे हैं।

                                                                                                                                                                            NOVEMBER 14, 2025 / 7:54 AM IST

                                                                                                                                                                            Bihar Chunav Result 2025 Live: मीसा और तेजस्वी राबड़ी देवी के घर से निकले

                                                                                                                                                                            बिहार के चुनाव नतीजों से पहले सभी बड़े नेताओं की दिनचर्या और उनकी एक्टिविटी भी काफी मायने रखती है। राबड़ी देवी सुबह से ही अपनी गौशाला में व्यस्त हैं, तो लालू भी टीवी देखने के बाद गौशाला पहुंचे। अब मीसा भारती और तेजस्वी यादव राबड़ी देवी के आवास से निकले हैं।

                                                                                                                                                                              NOVEMBER 14, 2025 / 7:52 AM IST

                                                                                                                                                                              Bihar Chunav Result 2025 Live: क्या है वोटों की गिनती की पूरी प्रक्रिया

                                                                                                                                                                              चुनाव आयोग ने बताया कि बिहार के सभी 46 मतगणना केंद्रों पर पहले पोस्टल बैलेट की गिनती होगी। पोस्टल बैलेट की गिनती के बाद EVM के वोटीं की गिनती शुरू होगी। 8 बजे से पोस्टल बैलेट की गिनती होगी। फिर आधे घंटे बाद 8:30 बजे EVM की वोटों की गिनती शुरू होगी।

                                                                                                                                                                                NOVEMBER 14, 2025 / 7:40 AM IST

                                                                                                                                                                                Bihar Chunav Result 2025 Live: नीतीश ने पूर्व PM नेहरू को किया नमन

                                                                                                                                                                                बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले CM नीतीश कुमार ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को किया नमन। उन्होंने X पर एक पोस्ट कर लिखा, "भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्व० पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।"

                                                                                                                                                                                  NOVEMBER 14, 2025 / 7:33 AM IST

                                                                                                                                                                                  Bihar Chunav Result 2025 Live: RJD को विश्वास महागठबंधन की बनेगी सरकार

                                                                                                                                                                                  RJD सांसद मनोज झा ने कहा कि बिहार में चुनाव नतीजे साफ तौर पर 'महागठबंधन' के पक्ष में जा रहे हैं और बदलाव होगा। उन्होंने दावा किया कि तेजस्वी यादव के नेतृत्व में 'महागठबंधन' की सरकार बनने जा रही है। एग्जिट पोल पर बोलते हुए मनोज झा ने इसे पूंजी और बाजार का खेल बताया और कहा कि यह 'सहन-शाह' का खेल है, और यह खेल हम नहीं खेलते। उन्होंने कहा कि आज दोपहर तक पूरी तस्वीर साफ हो जाएगी।

                                                                                                                                                                                    NOVEMBER 14, 2025 / 7:32 AM IST

                                                                                                                                                                                    Bihar Chunav Result 2025 Live: पूर्णिया जिले की सात विधानसभा सीटों के नतीजे आज

                                                                                                                                                                                    बिहार के पूर्णिया जिले की सात विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती आज होगी। पूर्णिया कॉलेज में चार विधानसभा धमदाहा, बनमनखी, रुपौली और अमौर विधानसभा के वोटों की गिनती होगी। वहीं जिला स्कूल में तीन विधानसभा बायसी, कस्बा और पूर्णिया की मतगणना होगी। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोटों की गिनती होगी। सभी मतगणना एजेंट मतगणना केंद्र पर पहुंच चुके हैं।

                                                                                                                                                                                      NOVEMBER 14, 2025 / 7:28 AM IST

                                                                                                                                                                                      Bihar Chunav Result 2025 Live: बस 35 मिनट का इंतजार, फिर आएंगे चुनाव नतीजे

                                                                                                                                                                                      अब से बस करीब 35 मिनटों के बाद बिहार विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। शुरुआती रुझान 8 बजे के बाद से आने शुरू हो जाएंगे। 243 विधानसभा सीटों के चुनाव नतीजों का बड़ा दिना आज है। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की जाएगी फिर EVM को वोटों की गिनती होगी।

                                                                                                                                                                                        NOVEMBER 14, 2025 / 7:26 AM IST

                                                                                                                                                                                        Bihar Chunav Result 2025 Live: मतगणना केंद्र पर DM SSP ने लिया जायजा

                                                                                                                                                                                        पटना मतगणना केंद्र में डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम और SSP कार्तिकेय के शर्मा ने पहुंच कर सुरक्षा व्यवस्था पूरा जायजा लिया। चप्पे चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है। डीएम ने कहा किसी तरह कि व्यवस्था में कोई रुकावट बर्दाश्त नही की जाएगी और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

                                                                                                                                                                                          NOVEMBER 14, 2025 / 7:19 AM IST

                                                                                                                                                                                          Bihar Chunav Result 2025 Live: पटना के AN कॉलेज का स्ट्रॉन्ग रूम खुला

                                                                                                                                                                                          बिहार चुनाव के नतीजों का दिना आ चुका है। पटना जिले की मतगणना AN कॉलेज में कराई जाएगी। AN कॉलेज में बनाया गया स्ट्रॉन्ग रूम खुल गया है। स्ट्रॉन्ग रूम से बैलेट बॉक्स को निकालना शुरू कर दिया गया है। बैलेट बॉक्स को टेबल पर लाने की प्रक्रिया चल रही है। इस पूरी प्रक्रिया वीडियो ग्राफी भी कराई जा रही है। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती होगी।

                                                                                                                                                                                            NOVEMBER 14, 2025 / 7:16 AM IST

                                                                                                                                                                                            Bihar Chunav Result 2025 Live: विजय कुमार सिन्हा ने अशोकधाम मंदिर में टेका माथा

                                                                                                                                                                                            बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान की आराधना की और चुनाव रिजल्ट को लेकर शुभ संकेतों की कामना की। इस दौरान उनके साथ स्थानीय कार्यकर्ता और समर्थक भी मौजूद रहे।

                                                                                                                                                                                              NOVEMBER 14, 2025 / 7:14 AM IST

                                                                                                                                                                                              Bihar Chunav Result 2025 Live: लालू देख रहे टीवी, नीतीश बेचैनी में टहर रहे!

                                                                                                                                                                                              बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले बड़े नेताओं की दिनचर्या भी चर्चाओं में है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मतगणना के पहले मॉर्निंग वाक कर रहे हैं। जबकि लालू प्रसाद यादव मॉर्निंग वॉक कर चुके हैं। लालू प्रसाद यादव मतगणना से जुड़ी पल-पल की खबर पर नजर रख रहे हैं। TV चैनलों के जरिए मतगणना से जुड़ी हर खबर पर लालू पैनी नजर रख रहे हैं। मॉर्निंग वॉक करने के बाद लालू ने अपने नेताओं से मतगणना केंद्रों से जुड़ी सभी जानकारी भी ली।

                                                                                                                                                                                                NOVEMBER 14, 2025 / 7:09 AM IST

                                                                                                                                                                                                Bihar Chunav Result 2025 Live: दिल्ली धमाकों की वजह बड़ा जश्न नहीं बनाएगी BJP

                                                                                                                                                                                                बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले BJP के शीर्ष नेताओं ने सभी नेताओं और पार्टी के अन्य लोगों को बहुत बड़े स्तर पर जश्न न मनाने का निर्देश दिया है। पार्टी मुख्यालय में केवल सादे समारोह की ही संभावना है। कार्यकर्ताओं को पटाखे न फोड़ने और बैंड, ढोल आदि न बजाने के लिए कहा गया है। शीर्ष नेताओं ने कहा है कि दिल्ली विस्फोट की संवेदनशीलता को ध्यान में रखा जाना चाहिए।

                                                                                                                                                                                                  NOVEMBER 14, 2025 / 7:01 AM IST

                                                                                                                                                                                                  Bihar Chunav Result 2025 Live: मतगणना के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

                                                                                                                                                                                                  चुनाव आयोग ने एक बयान में कहा, “243 विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना की पूरी व्यवस्था कर दी गई है। मतगणना 243 रिटर्निंग अधिकारियों की देखरेख में, उनके साथ तैनात 243 पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में और उम्मीदवारों अथवा उनके एजेंटों की मौजूदगी में कराई जाएगी।” आयोग ने कहा, “कुल 4,372 मतगणना टेबल लगाए गए हैं, प्रत्येक पर एक सुपरवाइजर, एक गणना सहायक और एक सूक्ष्म पर्यवेक्षक तैनात रहेगा। उम्मीदवारों द्वारा नियुक्त 18,000 से अधिक गणना एजेंट भी प्रक्रिया की निगरानी करेंगे।” मतगणना शुक्रवार सुबह आठ बजे शुरू होगी।

                                                                                                                                                                                                    NOVEMBER 14, 2025 / 6:58 AM IST

                                                                                                                                                                                                    Bihar Chunav Result 2025 Live: लालू यादव की मतगणना पर नजर, लेकिन राबड़ी देवी का दिनचर्या सामान्य

                                                                                                                                                                                                    RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव मतगणना से जुड़ी पल पल की खबर पर नजर रखे हुए हैं। वह TV चैनलों के माध्यम से मतगणना से जुड़ी खबर पर नजर रख रहे हैं। मॉर्निंग वॉक करने के बाद लालू ने मतगणना केंद्रों से जुड़ी जानकारी अपने नेताओं से ली। हालांकि, उनकी पत्नी और बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी का दिनचर्या आज भी सामान्य हैवह अपने गौशाला में मौजूद हैं।

                                                                                                                                                                                                      NOVEMBER 14, 2025 / 6:53 AM IST

                                                                                                                                                                                                      Bihar Chunav Result 2025 Live: '14 नवंबर को बिहार में तेजस्वी सरकार'; RJD समर्थकों ने सोशल मीडिया पर डाला पोस्टर

                                                                                                                                                                                                      बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर आज होने वाले मतगणना से पहले RJD समर्थकों ने महागठबंधन के जीत का दावा किया है। RJD समर्थकों ने सोशल मीडिया पर एक पोस्टर शेयर किया है। इसमें लिखा है, "14 नवंबर को बिहार में तेजस्वी सरकार।" काउंटिंग से एक पहले विपक्षी महागठबंधन ने अपने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव के नेतृत्व में बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना के दौरान कथित तौर पर सत्तारूढ़ NDA के इशारे पर 'षड्यंत्र' की आशंका जताई।

                                                                                                                                                                                                        NOVEMBER 14, 2025 / 6:48 AM IST

                                                                                                                                                                                                        Bihar Chunav Result 2025 Live: इस एग्जिट पोल में महागठबंधन बहुमत से दूर

                                                                                                                                                                                                        Axis My India के अनुसार NDA 121 से 141 सीटें जीत सकता है। जबकि महागठबंधन (MGB) को 98 से 118 सीटें मिलने की संभावना है। वहीं, प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी (JSP) को 0 से 2 सीटें और अन्य को 1 से 5 सीटें मिल सकती हैं। इसके अलावा ज्यादातर एग्जिट पोल में नीतीश कुमार के फिर वापसी का दावा किया गया है।