बिहार के गोपालगंज जिले के एक गांव में शुक्रवार को अजीबोगरीब घटना देखने को मिली। एक महिला अपने प्रेमी को छोड़ने की मांग करते हुए मोबाइल टावर पर चढ़ गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। यह घटना बनकटा जागीरदारी गांव में हुई। जानकारी के मुताबिक महिला का प्रेमी पुलिस हिरासत में था, इसलिए वह उसे छोड़ने की मांग करते हुए टावर पर चढ़ गई। बाद में जब स्थानीय पुलिस अधिकारी महिला के प्रेमी को वहां लेकर आए, तब महिला टावर से नीचे उतरने के लिए तैयार हुई। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
