Get App

HPCL Q1 Results: सरकारी तेल कंपनी को ₹11526 करोड़ का घाटा, फोकस में रहेगा स्टॉक

HPCL Q1 Results: सरकारी तेल कंपनी HPCL जून तिमाही में ₹11,526 करोड़ के घाटे में पहुंच गई। रेवेन्यू बढ़ने और रिफाइनिंग मार्जिन मजबूत रहने के बावजूद कमजोर मार्केटिंग मार्जिन और पश्चिम एशिया संकट ने मुनाफे पर असर डाला। अब निवेशकों की नजर शेयर की चाल पर रहेगी।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Jul 22, 2026 पर 8:46 PM
HPCL Q1 Results: सरकारी तेल कंपनी को ₹11526 करोड़ का घाटा, फोकस में रहेगा स्टॉक
HPCL का शेयर नतीजों से पहले बुधवार को 3.1% गिरकर ₹394.35 पर बंद हुआ।

HPCL Q1 Results: सरकारी तेल कंपनी Hindustan Petroleum Corporation (HPCL) को जून तिमाही में बड़ा झटका लगा है। अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी ₹11,526.4 करोड़ के कंसोलिडेटेड घाटे में चली गई। पिछली मार्च तिमाही में कंपनी ने ₹4,901.5 करोड़ का मुनाफा कमाया था।

कंपनी ने कहा कि पश्चिम एशिया में जारी तनाव और कमजोर मार्केटिंग मार्जिन की वजह से उसका मुनाफा बुरी तरह प्रभावित हुआ।

रेवेन्यू बढ़ा, लेकिन EBITDA घाटे में

जून तिमाही में HPCL का रेवेन्यू 22.3% बढ़कर ₹1.41 लाख करोड़ हो गया। पिछली तिमाही में यह ₹1.15 लाख करोड़ था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें