Bijapur Encounter: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने गुरुवार (26 फरवरी) सुबह मुठभेड़ में दो नक्सलियों को मार गिराया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बीजापुर जिले के इन्द्रावती नदी क्षेत्र में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षाबलों के संयुक्त दल को नक्सल रोधी अभियान पर रवाना किया गया था। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान गुरुवार सुबह इन्द्रावती नदी क्षेत्र में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड हुई।
