उत्तर प्रदेश के बिजनौर से एक हैरान कर देने वाला खबर सामने आई है। यहां 18 जनवरी को एक लिव-इन में रहने वाली एक महिला ने अपने साथी की हत्या कर दी। फाइनेंस कंपनी में मैनेजर हरिओम सिंह अपने किराए के कमरे में फांसी पर लटके मिले। वह करीब डेढ़ साल से बिजनौर के एक अस्पताल में काम करने वाली कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर शीतल के साथ रह रहे थे। पुलिस के अनुसार, शीतल ने बताया कि उसने हरिओम को चांदपुर स्थित कमरे में फांसी पर लटका देखा, जिसके बाद उसने उन्हें नीचे उतारा और अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
