Get App

Leopard Attack: घात लगाए बैठा था तेंदुआ, महिला को देखते ही मारा झपट्टा…खा गया सिर

Leopard Attack on Woman : बच्चे की जानकारी पर परिजन उसकी तलाश के लिए जंगल की ओर गए, जहां महिला का शव लहूलुहान हालत में पड़ा हुआ था। तेंदुए ने महिला के सिर और कंधे का हिस्सा खा लिया था। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 18, 2025 पर 11:38 PM
Leopard Attack: घात लगाए बैठा था तेंदुआ, महिला को देखते ही मारा झपट्टा…खा गया सिर
Leopard Attack : उत्तर प्रदेश के बिजनौर तेंदुए का आतंक देखने को मिला है।

Leopard Attack on Woman  : उत्तर प्रदेश के बिजनौर से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, यहां रविवार की शाम तेंदुए का आतंक देखने को मिला है। बिजनौर के चांदपुर थाना क्षेत्र में जंगल गई एक महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया और उसे मार डाला। महिला खेत में पशुओं के लिए चारा लेने गई थी। इसी दौरान तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। तेंदुए हमले के दौरान महिला का सिर खा गया है। महिला के साथ उसका बच्चा भी गया था, जो किसी तरह जान बचाकर गांव लौट आया और लोगों को घटना की जानकारी दी।

तेंदुए ने किया हमला

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए रेस्क्यू शुरू कर दिया है। बच्चे की जानकारी पर परिजन उसकी तलाश के लिए जंगल की ओर गए, जहां महिला का शव लहूलुहान हालत में पड़ा हुआ था। तेंदुए ने महिला के सिर और कंधे का हिस्सा खा लिया था। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है।

जंगल में चारा लेने गई थी महिला

सब समाचार

+ और भी पढ़ें