Bill Gates India AI Summit: अमेरिकी अरबपति और माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स नई दिल्ली में आयोजित 'इंडिया AI इम्पैक्ट समिट' में शामिल होंगे। वह तय समय पर अपना कीनोट एड्रेस देंगे। उनके प्रवक्ता ने मंगलवार (17 फरवरी) को उन खबरों को खारिज कर दिया, जिससे दावा किया गया था कि बिल गेट्स एपस्टीन फाइल्स में नाम होने की वजह से 'एआई इम्पैक्ट समिट' में शामिल नहीं होंगे। यह सफाई उन रिपोर्ट्स के बाद आई है जिनमें कहा गया था कि गेट्स दिल्ली में चल रहे AI समिट में शामिल नहीं हो रहे हैं, क्योंकि उनका नाम कथित तौर पर इवेंट की 'ग्लोबल विजनरीज' लिस्ट से गायब है।
