Get App

UP: फरीदपुर से बीजेपी विधायक का निधन, बीच मीटिंग आया हार्ट अटैक, कल ही था जन्मदिन

BJP MLA Shyam Bihari Lal: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने लिखा कि, जनपद बरेली के फरीदपुर विधान सभा क्षेत्र से माननीय विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल जी का आकस्मिक निधन अत्यंत दुःखद है। विनम्र श्रद्धांजलि। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 02, 2026 पर 6:12 PM
UP: फरीदपुर से बीजेपी विधायक का निधन, बीच मीटिंग आया हार्ट अटैक, कल ही था जन्मदिन
भाजपा विधायक डॉ.श्याम बिहारी लाल का हार्ट अटैक के चलते निधन हो गया है।

उत्तर प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। शुक्रवार 2 जनवरी को भारतीय जनता पार्टी के विधायक डॉ.श्याम बिहारी लाल का हार्ट अटैक के चलते निधन हो गया है। बता दें कि, उत्तर प्रदेश की फरीदपुर विधानसभा सीट से विधायक थे और 1 जनवरी को ही उन्होंने अपना जन्मदिन मनाया था। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधायक के निधन पर दुख जताया है।

सीएम योगी ने जताया दुख

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने लिखा कि, जनपद बरेली के फरीदपुर विधान सभा क्षेत्र से माननीय विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल जी का आकस्मिक निधन अत्यंत दुःखद है। विनम्र श्रद्धांजलि। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें