Get App

New BJP President: अप्रैल के अंत तक बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का हो जाएगा ऐलान, मंत्रिमंडल में फेरबदल के भी संकेत

New BJP President News: सूत्रों ने शुक्रवार (18 अप्रैल) को बताया कि बीजेपी अध्यक्ष के चुनाव के बाद मंत्रिमंडल विस्तार एवं फेरबदल भी हो सकता है। इसमें एनसीपी, शिवसेना और बिहार के सहयोगियों जैसे प्रमुख एनडीए सहयोगियों से नए चेहरों को मोदी कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Apr 18, 2025 पर 1:05 PM
New BJP President: अप्रैल के अंत तक बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का हो जाएगा ऐलान, मंत्रिमंडल में फेरबदल के भी संकेत
New BJP President News: बताया जा रहा है अप्रैल के अखिरी में बीजेपी को नया प्रमुख मिल जाएगा

New BJP President News: भारतीय जनता पार्टी (BJP) इस वीकेंड (20 अप्रैल) तक पांच राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों के नामों की घोषणा कर सकती है। इसके बाद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी। बताया जा रहा है कि इस महीने के अंत तक भगवा पार्टी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल सकता है। न्यूज18 ने बताया कि इस सप्ताह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रियों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं अमित शाह और जेपी नड्डा के बीच कुछ महत्वपूर्ण बैठकें हुईं। यह जल्द ही कुछ संगठनात्मक निर्णयों का संकेत देती हैं।

सूत्रों ने शुक्रवार (18 अप्रैल) को बताया कि बीजेपी अध्यक्ष के चुनाव के बाद मंत्रिमंडल विस्तार एवं फेरबदल भी हो सकता है। इसमें एनसीपी, शिवसेना और बिहार के सहयोगियों जैसे प्रमुख एनडीए सहयोगियों से नए चेहरों को मोदी कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है। हालांकि, इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और अन्य जैसे महत्वपूर्ण राज्यों को अभी तक अपने बीजेपी को प्रदेश अध्यक्ष नहीं मिले हैं। अब तक 14 प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति की जा चुकी है। लेकिन पार्टी के संविधान के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव से पहले कम से कम 50 प्रतिशत राज्यों में चुनाव होने चाहिए।

राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए चुनाव जनवरी में होने थे, लेकिन यह अभी भी लंबित है। माना जा रहा है कि पार्टी इस साल और अगले साल की शुरुआत में होने वाले महत्वपूर्ण राज्य चुनावों से पहले नेता पर फैसला करने में समय ले रही है। वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी जनवरी 2020 से कार्यरत हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें