10 मिनट में फटाफट डिलीवरी अब नहीं, सरकार ने ब्लिंकिट, जेप्टो, स्विगी को टाइम लिमिट का प्रेशर खत्म करने को कहा

ये फैसला लेने से पहले मांडविया ने ब्लिंकिट जेप्टो, स्विगी और जोमैटो के अधिकारियों से इस मामले में लंबी बातचीत भी की थी। बैठक के दौरान लेबर मिनिस्टर का इस बात पर खास जोर था कि 10 मिनट में फटाफट डिलीवरी की आक्रामक मार्केटिंग से डिलीवरी पार्टनर पर जल्दी पहुंचने का प्रेशर बढ़ जाता है

अपडेटेड Jan 13, 2026 पर 3:33 PM
Story continues below Advertisement
डिलीवरी बॉय को जल्दी पहुंचाने के प्रेशर से बचाने के लिए सरकार ने इस मामले में दखल दिया है

ऑर्डर करते ही 10 मिनट में आपके घर सामान लेकर हाजिर होने का दावा करने वाली ई कॉमर्स कंपनियों को अपनी स्ट्रैटेजी बदलनी होगी। जेप्टो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों को अपने अपने विज्ञापन से 10 मिनट में डिलीवरी की बात हटानी पड़ेगी। डिलीवरी बॉय को जल्दी पहुंचाने के प्रेशर से बचाने के लिए सरकार ने इस मामले में दखल दिया है।

यूनियन लेबर मिनिस्टर मनसुख मांडविया ने डिलीवरी पार्टनर्स की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया है।

इससे पहले मांडविया ने ब्लिंकिट जेप्टो, स्विगी और जोमैटो के अधिकारियों से इस मामले में लंबी बातचीत भी की थी। बैठक के दौरान लेबर मिनिस्टर का इस बात पर खास जोर था कि 10 मिनट में फटाफट डिलीवरी की आक्रामक मार्केटिंग से डिलीवरी पार्टनर पर जल्दी पहुंचने का प्रेशर बढ़ जाता है। इससे वह तेजी से ड्राइव करते हैं और कई बार हादसे का शिकार हो जाते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।