BMC Elections 2026 Schedule: देश की सबसे अमीर कॉर्पोरेशन बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (BMC) में आखिरकार चुनाव की तारीखों की घोषणा हो गई है। महाराष्ट्र में मुंबई समेत 29 नगर निकायों के लिए चुनाव 15 जनवरी को होंगे। जबकि वोटों की गिनती 16 जनवरी की जाएगी। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) के चुनाव 2022 की शुरुआत में होने थे। लेकिन आरक्षण से जुड़े कानूनी विवादों के कारण चुनाव में देरी हुई है। राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) ने कहा कि इन नगर निकायों में कुल 2,869 सीटों के लिए चुनाव होंगे।
