मुंबई महानगरपालिका (BMC) चुनाव के नतीजों में इस बार जबरदस्त उलटफेर देखने को मिल रहा है, जहां हर राउंड की गिनती के साथ समीकरण तेजी से बदल रहे हैं। शुरुआती रुझानों में जहां BJP के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन ने बढ़त बनाई है, वहीं ठाकरे गुट और MNS के लिए राह थोड़ी मुश्किल नजर आ रही है। इस चुनाव का सबसे बड़ा उलटफेर वॉर्ड नंबर 73 में हुआ, जहां शिंदे गुट के सांसद रवींद्र वायकर की बेटी दीप्ति वायकर पोतनीस को करारी हार का सामना करना पड़ा है।
