Get App

Delhi BMW Car Crash: शराब के नशे में नहीं थी आरोपी गगनप्रीत कौर, मेडिकल रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Delhi BMW Car Crash: पीड़ित परिवार ने इस हादसे के बाद के घटनाक्रम पर गंभीर सवाल उठाए हैं। FIR के अनुसार, गगनप्रीत पीड़ितों, नवजोत सिंह और उनकी पत्नी संदीप कौर को दुर्घटनास्थल से 19 किलोमीटर से भी ज्यादा दूर एक अस्पताल में ले गईं, जबकि कई अन्य अस्पताल पास ही थे

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Sep 16, 2025 पर 1:03 PM
Delhi BMW Car Crash: शराब के नशे में नहीं थी आरोपी गगनप्रीत कौर, मेडिकल रिपोर्ट में हुआ खुलासा
पीड़ित परिवार ने इस हादसे के बाद के घटनाक्रम पर गंभीर सवाल उठाए हैं

BMW Car Crash: दिल्ली में हुए भयानक BMW कार हादसे की आरोपी गगनप्रीत कौर की मेडिकल रिपोर्ट सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार, दुर्घटना के समय वह शराब के नशे में नहीं थी। यह हादसा रविवार को हुआ था, जिसमें उनकी कार की टक्कर से बाइक सवार वित्त मंत्रालय के सीनियर अधिकारी नवजोत सिंह की मौत हो गई और उनकी पत्नी घायल हो गई। बता दें कि कोर्ट ने गगनप्रीत को दो दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

हादसे के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

पीड़ित परिवार ने इस हादसे के बाद के घटनाक्रम पर गंभीर सवाल उठाए हैं। FIR के अनुसार, गगनप्रीत पीड़ितों, नवजोत सिंह और उनकी पत्नी संदीप कौर को दुर्घटनास्थल से 19 किलोमीटर से भी ज्यादा दूर एक अस्पताल में ले गईं, जबकि कई अन्य अस्पताल पास ही थे। परिवार ने यह भी आरोप लगाया है कि गंभीर रूप से घायल नवजोत और उनकी पत्नी से पहले गगनप्रीत और उनके पति का इलाज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए, गगनप्रीत के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

कैसे हुआ पूरा हादसा?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें