हावड़ा में बमबाजी और पथराव, कई लोग घायल! पश्चिम बंगाल में नहीं रुक रही चुनाव बाद हिंसा

Bengal Violence: ये बवाल ऐसे समय हुआ, जब राज्य में सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की सरेआम हत्या कर दी गई। उत्तर 24 परगना जिले के मध्यग्राम में बुधवार रात को रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सुवेंदु अधिकारी ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि चंद्रनाथ रथ अगर उनके निजी सहायक के तौर पर काम नहीं करते, तो शायद उनकी हत्या नहीं होती

अपडेटेड May 07, 2026 पर 6:31 PM
Bengal Violence: अब हावड़ा में बमबाजी और पथराव, कई लोग घायल! पश्चिम बंगाल में नहीं रुक रही चुनाव बाद हिंसा

पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रही है। BJP विधायक सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या के बाद, अब हावड़ा से हिंसी की खबरें आ रही हैं। हावड़ी की शिबपुर की चारा बस्ती में बवाल हो गया है। खबरों की मानें, तो वहां बमबाजी और पथराव हुआ। कई दुकानों में तोड़फोड़ की कोशिश हुई। हमले में कई लोगों के घायल होने की खबर है। ऐसा आरोप है कि इस हमले में बीजेपी नेता को निशाना बनाया गया। बवाल के बाद इलाके में सुरक्षा बलों को तौनात किया गया और रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) ने मोर्चा संभाला है।

ये बवाल ऐसे समय हुआ, जब राज्य में सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की सरेआम हत्या कर दी गई। उत्तर 24 परगना जिले के मध्यग्राम में बुधवार रात को रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

सुवेंदु अधिकारी ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि चंद्रनाथ रथ अगर उनके निजी सहायक के तौर पर काम नहीं करते, तो शायद उनकी हत्या नहीं होती। उन्होंने भरोसा जताया कि पुलिस हमलावरों को गिरफ्तार कर लेगी।


सुवेंदु ने आरोप लगाया कि रथ की हत्या में सुपारी लेकर हत्या करने वाले संलिप्त थे। उन्होंने दावा किया कि रथ की किसी से कोई राजनीतिक दुश्मनी नहीं थी।

रथ के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए उनके पैतृक स्थान पूर्वी मेदिनीपुर जिले के चांदीपुर ले जाते समय सुवेंदु ने संवाददाताओं से कहा कि ‘‘भारतीय वायु सेना के पूर्व कर्मी रथ की हत्या मेरे साथ उनके संबंध के कारण हुई है’’।

सुवेंदु बारासात स्टेट जनरल अस्पताल में संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे, जहां रथ के शव का पोस्टमार्टम किया गया।

BJP नेता ने कहा, ‘‘अगर भारतीय वायु सेना का पूर्व जवान मेरा निजी सहायक न होता और मैं भवानीपुर से चुनाव न जीता होता, तो शायद उसकी जान न जाती। उसकी एकमात्र गलती यह थी कि वह सुवेंदु अधिकारी का निजी सहायक था। उसकी जान लेने के लिए उस पर पांच गोलियां चलाई गईं।’’

सुवेंदु ने मामले की जांच के बारे में बताया कि पुलिस महानिदेशक (DGP)ने उन्हें सूचित किया है कि अपराध में कथित तौर पर इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल घटनास्थल से लगभग चार किलोमीटर दूर बरामद की गई है।

उन्होंने अस्पताल से बाहर संवाददाताओं से कहा, ‘‘पुलिस काम कर रही है। मैंने डीजीपी से बात की, उनके पास कुछ सुराग हैं और कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। मुझे विश्वास है कि पुलिस हमलावरों को गिरफ्तार कर लेगी। सीआईडी, फोरेंसिक और एसआईटी काम कर रही हैं और पुलिस सही दिशा में आगे बढ़ रही है।’’

सुवेंदु ने पूर्ववर्ती तृणमूल कांग्रेस सरकार पर तंज कसते हुए दावा किया कि पुलिस मामलों को सुलझाने में सक्षम है, लेकिन पहले उन्हें ऐसा करने की अनुमति नहीं थी।

अखिलेश यादव ने पहुंचते ही अभिषेक बनर्जी को लगाया गले और फिर ममता बनर्जी से कहा- आप हारी नहीं हैं दीदी!

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।