Delhi AQI: दिल्ली में सांस लेना मुश्किल, AQI पहुंचा 358, ठंड और प्रदूषण से हालात बदतर

Delhi AQI: केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के समीर ऐप के आंकड़ों के अनुसार, शनिवार सुबह 6:05 बजे एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 358 दर्ज किया गया, जिससे दिल्ली की वायु गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी में बनी रही। वहीं, शुक्रवार की सुबह, AQI 318 दर्ज किया गया, जो कि 'बहुत खराब' श्रेणी में आता है।

अपडेटेड Jan 10, 2026 पर 8:01 AM
Story continues below Advertisement
दिल्ली में सांस लेना मुश्किल, AQI पहुंचा 358, ठंड और प्रदूषण से हालात बदतर

Delhi AQI: केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के समीर ऐप के आंकड़ों के अनुसार, शनिवार सुबह 6:05 बजे एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 358 दर्ज किया गया, जिससे दिल्ली की वायु गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी में बनी रही। वहीं, शुक्रवार की सुबह, AQI 318 दर्ज किया गया, जो कि 'बहुत खराब' श्रेणी में आता है।

दिल्ली AQI अपडेट: अलग-अलग इलाकों की लिस्ट

CPCB के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में हवा की गुणवत्ता लगातार खराब हो रही है, कई क्षेत्रों में AQI का स्तर "बहुत खराब" से "गंभीर" तक दर्ज किया जा रहा है।


गंभीर AQI वाले इलाके: नेहरू नगर (426), आनंद विहार (422), विवेक विहार (408), सिरीफोर्ट (404)।

बहुत खराब AQI वाले इलाके: पटपड़गंज (400), द्वारका सेक्टर-8 (399), ओखला-2 (398), JLN स्टेडियम (394), आरके पुरम और चांदनी चौक (390), रोहिणी (372), पंजाबी बाग/मुंडका (368), अशोक विहार (359), बवाना (346), आया नगर (344), IGI T3 (325), अलीपुर (302)।

खराब AQI वाले इलाके: बुराड़ी क्रॉसिंग (300), पूसा IMD (290)।

CPCB मानकों के अनुसार, 0 से 50 के बीच का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) अच्छा माना जाता है, 51 से 100 संतोषजनक, 101 से 200 मध्यम, 201 से 300 खराब, 301 से 400 बहुत खराब और 401 से 500 गंभीर माना जाता है।

दिल्ली में शीत लहर का प्रकोप जारी

इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में शीत लहर का प्रकोप जारी रहा और शनिवार सुबह 5:30 बजे न्यूनतम तापमान गिरकर 5.4 डिग्री सेल्सियस हो गया।

मैदानी इलाकों में शीत लहर तब घोषित की जाती है जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे नीचे गिर जाता है और सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री सेल्सियस कम होता है।

गुरुवार सुबह दिल्ली में इस साल का अब तक का सबसे कम न्यूनतम तापमान और इस मौसम का तीसरा सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तर भारत में 15 जनवरी तक शीत लहर के और तेज होने की आशंका है।

IMD ने सुबह के समय हल्के से घने कोहरे के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हल्का से मध्यम कोहरा 13 जनवरी तक बने रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: Himachal Pradesh Bus Accident: सिरमौर में 500 फीट गहरी खाई में गिरी बस, 14 की मौत, 30 से अधिक घायल, पीएम मोदी ने जताया शोक

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।