Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण रविवार, 01 फरवरी 2026 को बतौर वित्त मंत्री 9वां आम बजट पेश किया है। देश का आम बजट पहली बार रविवार के दिन पेश किया गया है। बजट का पिटारा 11 बजे खुला। हर सेक्टर को नई सौगात दी गई। वहीं आज के बजट पर कई शुभ संयोग भी बनें। माघ पूर्णिमा, रवि पुष्य योग और दिल्ली-एनसीआर में सुबह से हो रही बारिश को शुभ माना गया। बजट पेश होने के बाद से आम और खास सभी अपनी राय सामने रक रहे हैं। वहीं रवि किशन जी ने बजट पर अपने विचार शेयर किए हैं।
