Canadian PM India Visit: कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी आज एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ मुंबई पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर हो रहा यह 27 फरवरी से 2 मार्च तक का दौरा भारत और कनाडा के बीच कूटनीतिक संबंधों को फिर से पटरी पर लाने की एक बड़ी कोशिश है। पिछले कुछ वर्षों के तनाव के बाद, मार्क कार्नी का यह दौरा दोनों देशों के बीच कड़वाहट को खत्म कर एक नई और 'व्यावहारिक' साझेदारी की शुरुआत माना जा रहा है।
