Get App

दिल्ली में CBI की बड़ी कार्रवाई, ₹4 लाख रिश्वत लेने के आरोप में MCD के डिप्टी कमिश्नर गिरफ्तार

Delhi News: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने दिल्ली नगर निगम (MCD) के डिप्टी कमिश्नर लेफ्टिनेंट कर्नल अभिषेक कुमार मिश्रा को 4 लाख रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। उनको लाइसेंसिंग विभाग से जुड़े ₹4 लाख की कथित रिश्वत के मामले में गिरफ्तार किया है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Mar 31, 2026 पर 2:17 PM
दिल्ली में CBI की बड़ी कार्रवाई, ₹4 लाख रिश्वत लेने के आरोप में MCD के डिप्टी कमिश्नर गिरफ्तार
Delhi News: CBI ने 4 लाख रुपये रिश्वत लेने के मामले में MCD के डिप्टी कमिश्नर को गिरफ्तार किया है

Delhi News: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने दिल्ली नगर निगम (MCD) के एक वरिष्ठ अधिकारी को 4 लाख रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अधिकारी की पहचान लेफ्टिनेंट कर्नल अभिषेक कुमार मिश्रा के रूप में हुई। CBI के अधिकारियो ने बताया कि दिल्ली MCD के शाहदरा नॉर्थ जोन के डिप्टी कमिश्नर लेफ्टिनेंट कर्नल अभिषेक कुमार मिश्रा को 4 लाख रुपये की कथित रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों के अनुसार, CBI ने यह जानकारी मिलने के बाद गिरफ्तारी की कार्रवाई की कि मिश्रा ने रिश्वत की मांग की थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डिप्टी कमिश्नर अभिषेक मिश्रा को 4 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है। मामले में आगे की कार्रवाई शुरू हो गई है। मिश्रा से गहन पूछताछ की जी रही है। हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, उनको लाइसेंसिंग विभाग से जुड़े ₹4 लाख की कथित रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार किया गया है।

एक वरिष्ठ CBI अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय जांच एजेंसी को मिश्रा के खिलाफ एक शिकायत मिली थी, जिसके आधार पर मामला दर्ज किया गया। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि अकाउंट्स ऑफिसर दिव्यांशु गौतम ने कथित तौर पर एक लाइसेंस इंस्पेक्टर से ₹4 लाख की रिश्वत की मांग की थी।

जांच एजेंसी ने बताया कि शिकायत पर कार्रवाई करते हुए CBI की टीम ने एक जाल बिछाया और दोनों अधिकारियों को रंगे हाथों पकड़ लिया। CBI ने यह भी कहा कि शुरुआती जांच से संकेत मिले हैं कि भ्रष्टाचार के और भी पहलू सामने आ सकते हैं। CBI ने कहा है कि वह मंगलवार को बाद में इस मामले का विस्तृत डिटेल्स जारी करेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें