Get App

ग्रेट निकोबार के लिए सरकार ने की मास्टर प्लानिंग, बनेगा स्ट्रैटेजिक एयरपोर्ट; आर्थिक और सामरिक मोर्चे पर मजबूत होगी पकड़

Great Nicobar Project: सरकार ने इस प्रोजेक्ट को आने वाले 50 सालों की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया है। अनुमान है कि 2040 तक यहां की आबादी 3.25 लाख हो जाएगी, जिससे हर साल लगभग 1.35 मिलियन यात्रियों की आवाजाही होगी। प्रोजेक्ट का मास्टर प्लान साल 2075 तक के लिए तैयार किया गया है

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Dec 21, 2025 पर 3:36 PM
ग्रेट निकोबार के लिए सरकार ने की मास्टर प्लानिंग, बनेगा स्ट्रैटेजिक एयरपोर्ट; आर्थिक और सामरिक मोर्चे पर मजबूत होगी पकड़
इस प्रोजेक्ट को 'डुअल-यूज' मॉडल पर तैयार किया जा रहा है, जिसका मतलब है कि इसका इस्तेमाल सैन्य और नागरिक दोनों उद्देश्यों के लिए होगा

Great Nicobar Project: केंद्र सरकार ने भारत के सबसे दक्षिणी छोर पर 'ग्रेट निकोबार इंटरनेशनल एयरपोर्ट' के काम को तेज कर दिया है। यह एयरपोर्ट केवल आम नागरिकों के लिए नहीं, बल्कि भारतीय सेना के लिए भी एक बेहद महत्वपूर्ण रणनीतिक ठिकाना होगा। जानकारी के मुताबिक, सरकार ने इसके विकास के लिए कंसल्टेंट्स को आमंत्रित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

नौसेना और नागरिक दोनों करेंगे इस्तेमाल

इस प्रोजेक्ट को 'डुअल-यूज' मॉडल पर तैयार किया जा रहा है, जिसका मतलब है कि इसका इस्तेमाल सैन्य और नागरिक दोनों उद्देश्यों के लिए होगा। रनवे और एयर ट्रैफिक सेवाओं का नियंत्रण भारतीय नौसेना के पास होगा। वहीं एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) पैसेंजर टर्मिनल और नागरिक बुनियादी ढांचे का प्रबंधन करेगी। यह एयरपोर्ट दुनिया के सबसे व्यस्त समुद्री व्यापार मार्ग 'सिक्स डिग्री चैनल' के पास स्थित है, जिससे भारत की निगरानी क्षमता कई गुना बढ़ जाएगी।

क्यों महत्वपूर्ण है यह लोकेशन?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें