Chandigarh Grenade Attack: चंडीगढ़ में BJP दफ्तर के बाहर फेंका गया ग्रेनेड! पुलिस को 2 लोगों की तलाश, घटना का वीडियो आया सामने

Chandigarh Blast: पुलिस के मुताबिक, हमलावर बाइक पर आए थे। वीडियो में देखा जा सकता है कि ग्रेनेड फेंकने के बाद एक आरोपी मौके से भागता है और फिर दोनों बाइक से फरार हो जाते हैं। CCTV में उनके चेहरे कैद हो गए हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है

अपडेटेड Apr 01, 2026 पर 8:28 PM
Story continues below Advertisement
Chandigarh Grenade Attack: चंडीगढ़ में BJP दफ्तर के बाहर फेंका गया ग्रेनेड! पुलिस को 2 लोगों की तलाश, घटना का वीडियो आया सामने

चंडीगढ़ में आज एक बड़ा हमला हुआ, जहां बीजेपी ऑफिस के बाहर ग्रेनेड फेंका गया। पुलिस अब उन दो हमलावरों की तलाश कर रही है, जिन्होंने इस घटना को अंजाम दिया। एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक शख्स खुद वीडियो बनाते हुए ग्रेनेड का पिन निकालता है और उसे सेक्टर 37 में पंजाब बीजेपी दफ्तर के पास फेंक देता है। ग्रेनेड एक स्कूटर के पास गिरा और जोरदार धमाका हुआ।

पुलिस के मुताबिक, हमलावर बाइक पर आए थे। वीडियो में देखा जा सकता है कि ग्रेनेड फेंकने के बाद एक आरोपी मौके से भागता है और फिर दोनों बाइक से फरार हो जाते हैं। CCTV में उनके चेहरे कैद हो गए हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।


घटना की जानकारी मिलते ही SSP मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके की जांच की है। इस हमले के बाद सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया है।

NDTV ने सूत्रों के हवाले से कहा, इस्तेमाल किया गया ग्रेनेड बारूद से बनाया गया था। इस हमले में खालिस्तानी एंगल की भी जांच की जा रही है, क्योंकि पिछले कुछ सालों में पंजाब में खालिस्तानी संगठनों की तरफ से सरकारी ढांचे, BJP और RSS दफ्तरों और हिंदू नेताओं को निशाना बनाया जाता रहा है।

जानकारी के अनुसार, 2024-25 के दौरान अमेरिका में बैठे खालिस्तानी आतंकी हैप्पी पैसियन अकेले ही करीब 20 ऐसे हमलों के पीछे था, जिनमें पुलिस स्टेशन और चौकियों को निशाना बनाया गया।

हाल ही में मोहाली में भी 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया था, जो पाकिस्तान के इशारे पर कानून-व्यवस्था को बिगाड़ने की साजिश रच रहे थे। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच जारी है।

Chandigarh Blast: चंडीगढ़ में BJP दफ्तर के बाहर खड़ी स्कूटी में जोरदार धमाका, पुलिस ने पूरे इलाके को किया सील

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।