Get App

DK Shivakumar: कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन तय! 3 जून को CM पद की शपथ ले सकते हैं डीके शिवकुमार

DK Shivakumar: कर्नाटक की राजनीति में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का इस्तीफा आधिकारिक तौर पर मंजूर होने के एक दिन बाद अब उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के राज्य के अगले मुख्यमंत्री बनने की राह लगभग साफ हो गई है।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड May 30, 2026 पर 10:52 AM
DK Shivakumar: कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन तय! 3 जून को CM पद की शपथ ले सकते हैं डीके शिवकुमार
कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन तय! 3 जून को CM पद की शपथ ले सकते हैं डीके शिवकुमार

DK Shivakumar: कर्नाटक की राजनीति में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का इस्तीफा आधिकारिक तौर पर मंजूर होने के एक दिन बाद अब उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के राज्य के अगले मुख्यमंत्री बनने की राह लगभग साफ हो गई है। सूत्रों के अनुसार, डीके शिवकुमार 3 जून को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

इस बीच, शनिवार को कांग्रेस विधायक दल (CLP) की बैठक बुलाई गई है, जिसमें नए नेता का औपचारिक चुनाव किया जाएगा। माना जा रहा है कि डीके शिवकुमार को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना जा सकता है।

बता दें कि गुरुवार को सिद्धारमैया ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। उन्होंने कहा था कि उन्होंने पार्टी नेतृत्व के फैसले का सम्मान करते हुए यह कदम उठाया है। ऐसे में अब उनके इस्तीफे के साथ ही कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर कई महीनों से चल रही चर्चाओं पर विराम लग गया।

गौरतलब है कि कांग्रेस को कर्नाटक में मजबूत करने में डीके शिवकुमार की अहम भूमिका रही है। उन्हें राज्य में पार्टी के सबसे प्रभावशाली नेताओं में से एक माना जाता है। यही वजह है कि उनके नाम पर किसी बड़े विरोध की संभावना नहीं दिखाई दे रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें