VIDEO: 'हम बेकसूर हैं, हम कुछ नहीं जानते' पहली बार कैमरे पर बोला धर्मांतरण गैंग का मास्टमाइंड छांगुर बाबा

इस बीच, उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के एक परिवार ने छांगुर बाबा और उसके सहयोगी बदर अख्तर सिद्दीकी के खिलाफ नए आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उन्होंने दुबई में नौकरी दिलाने के नाम पर उनकी बेटी को जाल में फंसाया। परिवार ने बताया कि उनकी बेटी 2019 में छांगुर बाबा की ओर से ब्रेनवॉश किए जाने के बाद लापता हो गई थी

अपडेटेड Jul 16, 2025 पर 8:03 PM
Story continues below Advertisement
पहली बार कैमरे पर बोला धर्मांतरण गैंग का मास्टमाइंड छांगुर बाबा

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर के स्वयंभू धर्मगुरु जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा, जिस पर बड़े पैमाने पर अवैध धर्मांतरण रैकेट चलाने का आरोप है, उसने कथित धर्मांतरण रैकेट में शामिल होने से इनकार किया और कहा है कि वह निर्दोष हैं और उसे कुछ भी पता नहीं है। न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार, मेडिकल जांच के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से ले जाए जाने पर उसने कहा, "हम बेकसूर हैं। हम कुछ नहीं जानते।"

धर्मांतरण गिरोह के कथित मास्टरमाइंड छांगुर बाबा को 5 जुलाई को उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंकवाद निरोधी दस्ते (ATS) ने गिरफ्तार कर लिया।


छांगुर बाबा के खिलाफ नया आरोप

इस बीच, उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के एक परिवार ने छांगुर बाबा और उसके सहयोगी बदर अख्तर सिद्दीकी के खिलाफ नए आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उन्होंने दुबई में नौकरी दिलाने के नाम पर उनकी बेटी को जाल में फंसाया।

परिवार ने बताया कि उनकी बेटी 2019 में छांगुर बाबा की ओर से ब्रेनवॉश किए जाने के बाद लापता हो गई थी। लापता लड़की की बहन ने बताया कि 2019 में टूर एंड ट्रैवल का कोर्स करते समय उसकी मुलाकात सिद्दीकी से हुई थी। उसने बताया कि बदर ने उसे कार में घुमाने के बहाने फुसलाया और धीरे-धीरे उसका ब्रेनवॉश कर दिया।

उन्होंने कहा कि उनकी बहन को 24 अक्टूबर 2019 के बाद से नहीं देखा गया है।

न्यूज एजेंसी IANS के अनुसार, उन्होंने कहा, "यह 2019 में शुरू हुआ। मेरी बहन अक्टूबर 2019 में लापता हो गई थी और उसके बाद, अक्टूबर के आखिर तक हमें उसके फोन से केवल कुछ ही मैसेज मिले। उन मैसेज की स्पेलिंग और टाइपिंग बहुत अलग थी, मेरी बहन जिस तरह से टाइप करती थी, उससे बिल्कुल अलग थी, जिससे हमें शक हुआ कि फोन अब उसके पास नहीं है।"

5 जुलाई को, धर्मांतरण गिरोह के कथित सरगना छांगुर बाबा को उसकी सहयोगी नीतू उर्फ नसरीन के साथ गिरफ्तार किया गया। दोनों नेपाल की सीमा से लगे बलरामपुर जिले के मधपुर के रहने वाले हैं।

छांगुर की गिरफ्तारी फिलहाल 16 जुलाई तक 7 दिन की रिमांड पर UP ATS की हिरासत में है। इस बीच, प्रवर्तन निदेशालय (ED) वित्तीय अनियमितताओं की जांच कर रहा है, जिसमें 40 बैंक अकाउंट में 106 करोड़ रुपए से ज्यादा के संदिग्ध लेनदेन और कथित तौर पर करोड़ों रुपए की दो संपत्तियां शामिल हैं।

छांगुर बाबा कौन है?

छांगुर बाबा उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में स्थित एक बड़े अवैध धर्मांतरण रैकेट का कथित सरगना है। जैसा कि पहले बताया गया था, वह साइकिल पर अंगूठी और ताबीज बेचा करता था और मुंबई में कुछ समय बिताने के बाद उसे लोकप्रियता मिली।

इलाके में उसका प्रभाव लगातार बढ़ता गया और उसने ग्राम प्रधान और जिला परिषद सदस्य के पदों के लिए चुनाव भी लड़ा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।