Chhattisgarh Liquor Scam: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित 3,000 करोड़ रुपये से अधिक के शराब घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की मुश्किलें और बढ़ गई है। राज्य की एंटी-करप्शन ब्यूरो (ACB) और इकोनॉमिक ऑफेंस विंग (EOW) ने सोमवार को रायपुर की विशेष अदालत में सातवीं सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की है। 3,800 पन्नों के इस भारी-भरकम दस्तावेज में दावा किया गया है कि चैतन्य बघेल न केवल इस सिंडिकेट के 'मास्टरमाइंड' थे, बल्कि उन्हें इस अवैध धंधे में हिस्से के रूप में 200 से 250 करोड़ रुपये मिले थे।
